फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   बच्चों ने माता-पिता का पूजन कर प्रदक्षिणा की

बच्चों ने माता-पिता का पूजन कर प्रदक्षिणा की

Thu, 15 Feb 2018 12:56 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
बच्चों ने माता-पिता का पूजन कर प्रदक्षिणा की
ज्ञानपुर। नगर के मां हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल में वेलेंटाइन डे को माता-पिता पूजन दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने माता पिता का विधिवत पूजन किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक ओम प्रकाश पांडेय पुजारी ने कहा कि पुराणों में माता पिता को देव समान माना गया है। माता पिता की सेवा करने वालों को हमेशा आदर मिलता है। जिसने भी इन संस्कारों को अपनाया, वह आगे चलकर महान बना। उन्होंने भगवान गणेेश का उदाहरण देते हुए बच्चों को इसके लिए प्रेरित किया। कहा कि माता-पिता और गुरुजनों की सेवा करने से आयु, विद्या, यश, और बल चारों की प्राप्ति होती है। उन्होंने माता-पिता को साक्षात भगवान बताते हुए कहा कि जहां भी इनकी पूजा व आदर होता है वहां की भूमि भी अपने को धन्य समझती है। रत्नेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि जो संतान अपने माता-पिता की पूजा कर प्रदक्षिणा करता है, उसे सभी तीर्थों का फल सुलभता से प्राप्त हो जाता है। उनके आशीर्वाद से वह चरित्रवान बनकर अपने जीवन पथ पर आगे बढ़ता चला जाता है। कार्यक्रम में सरिता श्रीवास्तव, सविता यादव, मनीषा मौर्य, दीक्षा पांडेय, राहुल पांडेय, पूजा, तान्या श्वेता, मोनिका, प्रीति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed