फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   लेखपाल समेत 104 का चालान, 12 हजार समन शुल्क वसूला

लेखपाल समेत 104 का चालान, 12 हजार समन शुल्क वसूला

Thu, 21 Dec 2017 12:53 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
लेखपाल समेत 104 का चालान, 12 हजार समन शुल्क वसूला
ज्ञानपुर। हेलमेट और सीट बेल्ट दिवस अभियान के तहत बुधवार को उप संभागीय परिवहन एवं यातायात विभाग की ओर से अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। दोनों विभागों ने 104 लोगों का चालान किया और 12 हजार समन शुल्क वसूला। कई वाहन स्वामियों को सख्त हिदायत के बाद छोड़ा गया। साथ ही भविष्य में हेलमेट न लगाने पर वाहन सीज करने की चेतावनी दी गई। सड़क दुर्घटनाओं में ज्यादातर लोगों की मौत हेलमेट आदि न पहनने से होती है। इसको शासन ने संज्ञान में लिया है। प्रमुख सचिव परिवहन की ओर से प्रत्येक बुधवार को हेलमेट और सीट बेल्ट दिवस चलाने का निर्देश दिया गया है। उसी क्रम में एआरटीओ सत्येंद्र यादव ने हास्टल चौराहे के समीप वाहनों की चेकिंग किया। इस दौरान एक लेखपाल समेत 64 दुपहिया और चारपहिया का चालान कर 5400 समन शुल्क वसूला गया। एआरटीओ ने कहा कि कई राज्य कर्मचारी बिना हेलमेट के ही मिले। सभी को चेतावनी देकर छोड़ा गया है। भविष्य में हेलमेट न पहनने पर कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह यातायात निरीक्षक धर्मेंद्र यादव ने 40 वाहनों का चालान कर करीब सात हजार समन शुल्क वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed