{"_id":"59ada4294f1c1b19278b51a0","slug":"41504551977-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका के निर्माण कार्यों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका के निर्माण कार्यों की जांच
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
पालिका के निर्माण कार्यों की जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही।
नगर पालिका परिषद द्वारा नगर में कराए गए निर्माण कार्यों की सोमवार को टेक्निकल आडिट सेल (टीएसी) की टीम ने दस निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच की। पालिका बोर्ड के कार्यकाल के दौरान 15 सभासदों ने मंडलायुक्त समेत शासन को 177 निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और मानक पर सवाल उठाते हुए अनियमितताओं की जांच कराने की मांग की थी। सोमवार को चौथी बार टीएसी दल के लोग जांच करने पहुंचे।
दल के सदस्यों ने नगरपालिका में क्रय किए गए वस्तुओं का निरीक्षण किया। इसके बाद, रजपूरा मौर्य बस्ती में तीन सड़कों के निर्माण, औराई रोड हनुमान बाग नाला ढंकने के कार्य का निरीक्षण, बाजार सलाबत खां में अंडर ग्राउंड नाली और सड़क निर्माण की जांच की। इस दौरान कई मार्गों की खोदाई कर दल के लोग अपने साथ ईंटें ले गए। पूर्व नामित सभासद हसनैन अंसारी ने आरोप लगाया कि जांच दल ने उखाड़े गए ईंटों बगैर सील पैक ले गए। ऐसे में इस जांच का अर्थ समझ में नहीं आता। उन्होंने इस बाबत अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही। टेक्निकल आडिट सेल के सदस्यों ने इस बाबत कुछ भी बताने से इंकार किया। जांच में लोनिवि, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग के अभियंताओं के अलावा पालिका के अधिकारी मौजूद थे।