फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   आजादी के नारों से गूंजे शिक्षण संस्थान

आजादी के नारों से गूंजे शिक्षण संस्थान

Thu, 17 Aug 2017 12:43 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
आजादी के नारों से गूंजे शिक्षण संस्थान
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

जिले के शिक्षण संस्थानों में आजादी का जश्न पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद देश के कर्णधारों को आजादी के मायने बताए गए। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरियां निकालीं और एनसीसी के जवानों ने मार्च पास्ट किया। वक्ताओं ने आजादी के नायकों की शहादत पर प्रकाश डाला गया। विद्यालयों में पूरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल की प्रतियोगिताएं हुईं। अंत में बच्चों में मिठाइयां और चॉकलेट्स बांटे गए।
स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस के विविध रंग झलके। रंग-बिरंगे कपड़ों में सजे नौनिहालों ने खूब धमाल मचाया। औराई स्थित केशव प्रसाद राल्ही पीजी कॉलेज में महाविद्यालय के संस्थापन और पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने देश के अमर शहीदों को याद किया। प्रधानाचार्य मंजूलता सिंह ने आजादी के इतिहास पर प्रकाश डाला। इस मौके पर डॉ. आलोक त्रिपाठी, कुलदीप पांडेय, राजेश श्रीवास्तव, डॉ. नीतू शुक्ला आदि रहे। बीएड की छात्राओं अमृता सिंह, बिंदू यादव, गरिमा, नंदिनी आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन

गोपीगंज संवाददाता के अनुसार, सेंट थॉमस स्कूल गोपीगंज में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत, कराते, शारीरिक दक्षता कार्यक्रम आयोजित किए गए। एनसीसी कैडेटों ने परेड का आयोजन किया। विद्यालय के प्रबंधक सैम अब्राहम और प्रधानाचार्य वृंदा सैम ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। कहा कि देश की उन्नति, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली में हम सभी को सहयोग करना चाहिए। एकल विद्यालय अंचल कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सपना दुबे एवं अंचल सचिव गोविंद मुरारी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर रीता जी, गेना जी, प्रमोद जी, गोविंद राम साहू, रतनलाल, सुनील, अनिल, विकास, लवकुश आदि उपस्थित थे। महादेव सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज गोपीगंज के प्रांगण में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार मिश्र ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। एससीडी पब्लिक स्कूल फूलबाग में विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय शंकर मिश्र ने झंडारोहण किया। डोनिव पब्लिक स्कूल फूलबाग में प्रधानाचार्य रतन शंकर जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। पंडित मदन मोहन मालवीय विद्याश्रम कालीदेवी मिर्जापुर रोड में प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने ध्वजारोहण किया। जेनिथ पब्लिक स्कूल रैपुरी गोपीगंज में प्रधानाचार्य रविभूषण त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्टेशन रोड पर प्रधानाचार्य अजय त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। किडजी स्कूल बड़े शिव मार्ग गोपीगंज में प्रबंधक डॉ. एसएन प्रसाद ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीतामढ़ी संवाददाता के अनुसार दयावंती पुंज मॉडल स्कूल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ने छात्र-छात्राओं ने गीत-नृत्य की एक से बढ़कर प्रस्तुति देकर मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि सरिता सेलवन, प्राचार्य डॉ. राजकुमारी ने छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। कौलापुर संवाददाता के मुताबिक, प्राथमिक विद्यालय घनश्यामपुर में ग्राम प्रधान रामखेलावन पाल ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर हेडमास्टर गुंजन, मो. कलीम, वीरेंद्र पांडेय, धर्मराज पाल, दीपक तिवारी, उमेश पांडेय, चंद्रबली, राम अधार पाल, राम दुलार आदि मौजूद रहे।
औराई संवाददाता के मुताबिक जेके लायंस इंग्लिश स्कूल घोसिया में प्रबंधक एसएस छाबरा ने ध्वजारोहण किया। श्री नारायण इंडेन गैस एजेंसी में प्रोपराइटर सुधा पांडेय, परमपूज्य महाराजजी निजी आईटीआई कोठरा में प्रबंधक राधेमोहन चौबे, प्राथमिक विद्यालय दवनपुर में प्रधान श्रीराम दुबे, प्राथमिक विद्यालय समधा खास में प्रधान नित्यानंद दुबे, प्राथमिक विद्यालय बेजवां में प्रधान संजय कुमार यादव, भाजपा कार्यालय पर जिला कार्यकारिणी सदस्य अनिल कुमार शुक्ल, अधिवक्ता ब्राह्मण राष्ट्रीय संगठन कार्यालय पर डॉ. वेद प्रकाश तिवारी ने ध्वजारोहण किया। चौरी संवाददाता के मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस पर सुबह से ही बच्चे हाथ में तिरंगा लिए सड़कों पर दिखने लगे थे। इलाके के रामनरेश सिंह महिला महाविद्यालय परुषोत्तमपुर में बीएचयू के प्रोफेसर रामानंद राय ने ध्वजारोहण किया। प्रबंधक प्रमोद सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। भारतीय इंटर कॉलेज परसीपुर में प्रधानाचार्य विद्याकांत मिश्रा ने श्री जीबी पंत स्कूल मानिकपुर में डॉक्टर आरके पटेल गौरव गर्ल्स इंटर कॉलेज बरदहां में पचपटीया के प्रधान मुन्ना सिंह ने, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज ब्रह्माश्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश सिंह, प्राथमिक विद्यालय कोल्हड़ में ग्राम प्रधान नीता जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। महाराजगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल महाराजगंज, कन्या विद्यालय महाराजगंज, आद्या प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज, गुरुकुल विद्यालय भरोसगंज, प्राइमरी पाठशाला, परानापुर प्राथमिक विद्यालय, उमराह प्राइमरी पाठशाला, संध्या बाल निकेतन, परमहंस सेंट मार्क्स, शिवशक्ति कांवेंट स्कूल आदि विद्यालयों में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सुरियावां संवाददाता के मुताबिक बीपीएमएजी पब्लिक स्कूल, घनश्याम दुबे स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अनुश्री कॉलेज, सेवाश्रम इंटर कॉलेज, शाहिद ध्रुवलाल बालिका कॉलेज, पूर्व माध्यमिक विद्यालय अभिया, प्राथमिक विद्यालय, नगर पंचायत कार्यालय, सीएचसी, ब्लॉक, बैंक आदि में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। मोढ़ संवाददाता के मुताबिक सूर्या बालिका इंटर कॉलेज और अन्य विद्यालयों में आजादी का जश्न समारोह पूर्वक मनाया गया।


पेट्रोल पंप पर लहरा तिरंगा
गोपीगंज। भाग्यवंती फिलिंग स्टेशन गेराईं, जीटी रोड पर मदनलाल और रतनलाल अग्रहरी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इस मौके पर राकेश, दामोदर, सतीश सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed