{"_id":"66f86187a5bf0733670f6104","slug":"400-beneficiaries-of-kanya-sumangala-yojana-will-be-searched-every-month-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-117206-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: हर माह खोजे जाएंगे कन्या सुमंगला योजना के 400 लाभार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: हर माह खोजे जाएंगे कन्या सुमंगला योजना के 400 लाभार्थी
विज्ञापन
बालिकाओं के जन्म से लेकर पढ़ाई तक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना चलाई जा रही है। इससे अधिक से अधिक बालिकाओं को लाभान्वित करने को लेकर शासन पूरी तरह गंभीर है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रति माह कम से कम 400 बालिकाओं को योजना का लाभ देने का लक्ष्य तय किया गया है। इसे लेकर निदेशक महिला कल्याण विभाग संदीप कौर का पत्र जिले में आ गया है। विभाग की ओर से लक्ष्य पूर्ति के लिए प्रचार प्रसार से लेकर अन्य तैयारी शुरू कर दी गई है।
शासन की ओर से संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत पूर्व में जन्म से लेकर शिक्षा हासिल करने तक की अवधि में चरणवार कुल 15 हजार रुपये प्रोत्साहन के रूप में सहायता राशि दी जाती थी। जिसे अब बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया गया है। मौजूदा समय में 15,696 बालिकाओं को योजना के तहत लाभान्वित किया जा रहा है। जबकि शासन की ओर से जन्म लेने वाली ज्यादातर बालिकाओं को लाभान्वित करने का निर्देश दिया गया है।
इसके बाद भी आवेदन कराने और प्राप्त आवेदनों का सत्यापन कर पात्र बालिकाओं को योजना का लाभ पहुंचाने में लापरवाही बरती जा रही है। शासन ने सख्ती करते हुए अब माहवार लक्ष्य तय किया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी शत्रुघ्न कनौजिया ने बताया कि योजना के तहत जिले में प्रतिमाह 400 बालिकाओं का चयन किए जाने का लक्ष्य तय किया गया है। योजना के तहत आवेदन के लिए प्रचार-प्रसार शुरू कराया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- --
क्या है योजना का स्वरूप
बालिकाओं को जन्म से लेकर शिक्षा हासिल करने के दौरान तक छह चरण में 25 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जानी है। बालिका के जन्म होने पर पांच हजार रुपये, एक वर्ष की आयु तक के पूर्ण टीकाकरण के पश्चात 2000, प्रथम कक्षा में प्रवेश के बाद 3000, कक्षा छह में प्रवेश के पश्चात 3000, कक्षा नौ में बालिका के प्रवेश के पश्चात 5000 और अंतिम चरण में कक्षा 12 उत्तीर्ण कर स्नातक अथवा दो वर्षीय या इससे अधिक अवधि के डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेने पर सात हजार रुपये एकमुस्त दिए जाने की योजना है।