फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   39 new HIV patients in Bhadohi in six months, including seven women

Bhadohi News: भदोही में छह महीने में एचआईवी के 39 नए मरीज, इनमें सात महिलाएं भी

Tue, 14 Apr 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
39 new HIV patients in Bhadohi in six months, including seven women
ज्ञानपुर। जनपद में बीते छह महीने में 39 नए एचआईवी मरीज मिले हैं। इनमें 32 पुरुष और सात महिलाएं हैं। जिन 32 पुरुषों में एचआईवी का संक्रमण मिला है। उसमें करीब 70 फीसदी ऐसे हैं, जो रोजगार की तलाश में बाहर रहते थे। डॉक्टरों के अनुसार असुरक्षित यौन संबंधों के कारण एचआईवी के मरीजों की संख्या बीते छह महीने में बढ़ गई है। जिले में इस समय 1146 एचआईवी मरीजों का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि एचआईवी के मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने लगती थी। नियमित दवा के सेवन से मरीज को आराम रहता है। हर महीने जिला अस्पताल के एंटी रिट्रोवायरल थेरेपी (एआरटी) सेंटर से एचआईवी मरीजों को दवा मिलती है। ऐसे व्यक्ति को तुरंत जांच करानी चाहिए, जो नए मरीज मिले हैं। इसमें ज्यादातर मरीज रोजी रोटी के चक्कर में बाहर रहते हैं। इनकी उम्र 40 से 50 के बीच है। डॉक्टरों के मुताबिक एचआईवी सिर्फ शारीरिक संबंध से नहीं होते हैं, इसके कई अन्य कारण भी होते हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से तमाम जागरुकता अभियान चलाए जाते हैं, फिर भी लोग अनभिज्ञ बने रहते हैं।
विज्ञापन

ये हैं एचआईवी के लक्षण
लगातार खांसी का आना
लगातार व्यक्ति को बुखार आना
निरंतर वजन कम होना
एचआईवी से बचाव
- नई सीरिंज से हमेशा इंजेक्शन का डोज लगवाएं
- नाई के यहां दाढ़ी बनवाते समय नए ब्लेड का उपयोग करें
- शारीरिक संबंध के दौरान सावधानी बरतें

माह - मरीज

अक्तूबर - 05

नवंबर - 09

दिसंबर - 07

जनवरी - 03

फरवरी - 08

मार्च - 07

नोट: आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त


एचआईवी से व्यक्ति को घबराने की जरूरत नहीं है। लक्षण दिखने पर डॉक्टर के परामर्श के अनुसार जांच कराएं। दवाओं का सेवन करें। जिला अस्पताल में सभी तरह की जांच और दवाए निशुल्क मिलती है।
विज्ञापन

- फुजैल अशरफ, वरिष्ठ परामर्शदाता आईसीटीसी, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed