फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   38 lakh recovered, 16 connections cut

Bhadohi News: 38 लाख बकाया वसूली, नौ पर होगा एफआईआर

Tue, 31 Jan 2023 07:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
38 lakh recovered, 16 connections cut
भदोही। विद्युत विभाग ने सोमवार को औराई रोड, रजपूरा चौराहा, नेशनल कालेज तिराहा समेत पलहैंया, बसंतापुर, सकरहरा आदि गांवों में जांच अभियान चलाकर 38 लाख रुपये बकाये बिल की वसूली की। इस दौरान नौ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। जबकि कुल 16 उपभोक्ताओं के नान पेमेंट में कनेक्शन काट दिए गए।
विज्ञापन

विभाग के अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि जनवरी महीने में उपकेंद्र का बकाया वसूली का लक्ष्य 10 करोड़ था। सोमवार को दिन बीतने के बाद अब इस महीने मे केवल एक दिन बचा है और अब तक 50 प्रतिशत लक्ष्य हासिल हो सका है। उन्होंने कहा कि विभिन्न टीमों को लगातार शहर और ग्रामीण क्षेत्र में भेजकर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

उधर अभियान का नेतृत्व कर रहे एसडीओ टाऊन धीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि आज 38 लाख भुगतान प्राप्त किया गया है। बहुत से लोग घर छोड़कर भाग गए। ऐसे लोगों के यहां पुन: पहुंचा जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिना विभागीय अनुमति के किसी ने लाइन पुन: जोड़ा तो पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जेई ज्योति प्रकाश, जेई प्रमोद चौहान, सुजीत पटेल, अरविंद यादव, विनय यादव, अजय पाल, नेहाल खां, बलराम मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed