फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   3660 people protected by vaccination

टीकाकरण से 3660 लोग हुए सुरक्षित

Tue, 15 Jun 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
3660 people protected by vaccination
कोरोना संक्रमण के चेन तोड़ने के लिए टीकाकरण अभियान जारी है। लोग केंद्रों पर पहुंच कर उत्साह के साथ टीका लगवा रहे हैं। जिले के 24 स्वास्थ्य केंद्रों पर मंगलवार को कुल 3660 लोगों को टीका लगाया गया। 45 पार 2063 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इस दौरान 1658 लोगों ने पहली जबकि 405 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई।
विज्ञापन

वहीं 19 स्वास्थ्य केंद्रों पर 1910 लक्ष्य के तहत 1597 युवाओं ने वैक्सीन लगवाई। जिले में एक जून से युवाओं को कोरोना टीका लगाने की शुरूआत की गई। इसके बाद से टीकाकरण केंद्रों पर खासा उत्साह दिख रहा है। खास तौर पर युवाओं के लिए बनाए गए स्पेशल केंद्र पर सुबह से भीड़ जमा होने लगती है। इस संबंध में नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना का टीका लगवाने से संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। प्रत्येक व्यक्ति को कोरोना का टीका अवश्य लगवाना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है। टीकाकरण के बाद भी कोरोना गाइड लाइन का पालन करें, जिससे कोरोना संक्रमण को पूरी तरह मात दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed