फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   36 mm rain in 24 hours, roads submerged, kutcha houses collapsed in many areas

Bhadohi News: 24 घंटे में 36 मिलीमीटर हुई बारिश, सड़कें जलमग्न, कई क्षेत्रों में गिरे कच्चे मकान

Thu, 17 Jul 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
36 mm rain in 24 hours, roads submerged, kutcha houses collapsed in many areas
ज्ञानपुर। जनपद में मंगलवार की देर रात से लेकर बुधवार की सुबह तक झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के लिए जिले में बीते 24 घंटे में 36 मिलीमीटर बारिश हुई है। शहर से गांव तक की सड़कें कीचड़युक्त हो गई हैं। जो राहगीरों के लिए चुनौती है। बारिश के कारण डीहवा गांव में कच्चा मकान तो कंसापूर में रिहायशी मड़हा धराशायी हो गया। खेतों में लबालब पानी भरने से किसना खुश हैं। यह बारिश धान फी रोपाई के लिए फायदेमंद है। वहीं सब्जी की खेती के लिए नुकसानदायक है।
विज्ञापन

बारिश के कारण बुधवार सुबह आठ बजे बाबूसराय डीहवा गांव के अक्षयदिन का कच्चा मकान गिर गया। मकान में कोई रहता नहीं था, परिवार के सभी सदस्य मुंबई में रहते हैं। मकान का मलबा सड़क फैला होने से राहगीरों को परेशानी हुई। गांव के लोगों ने फोन से घर गिरने की सूचना भवन स्वामी को दे दी है। औराई के कंसापुर गांव में राखी वनवासी का रिहायशी मड़हा बारिश के कारण गिर गया। सुगना देवी, दुर्गावती, राखी, भारती, कन्हैया, शारदा, मोना, प्रमिला, सुबेधा, सुनीता, राधा सहित 31 वनवासी परिवार यहां कच्चे मकान में रहते हैं।
विज्ञापन

शाम को फिर बदला मौसम
जनपद में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला है। नियमित हो रही बारिश है। बुधवार को भी दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। शाम होते ही फिर से अचानक मौसम बदल गया। तेज हवा संग बारिश होने लगी। खेतों में दो फीट तक लग गया है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि बीते 24 घंटे में 36 मिलीमिटर बारिश दर्ज की गई। आगामी दिनों में बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां लगा करीब एक फीट तक पानी
बाबूसराय के सारीपुर, चेरापुरम, महादेवपुर, नारायणपुर गांव के मुख्य मार्ग पर करीब एक फीट तक पानी जमा है। निकासी न होने के कारण परेशानी हो रही है। कटका पड़ाव से होकर रतना, ठेगीपुर, गिर्द बड़गांव, डिहवा, ममहर, चौरी जाने वाले मार्ग पर पानी लगने से आवागमन में परेशानी हो रही है। महराजगंज, गिराई सर्विस लेन पर जलभराव है। चौरी स्टेशन रोड, ऊंज के कुरमैचा से मिठाई चौराहे तक जाने वाली सड़क बारिश के पानी से डूबी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed