फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   35 thousand farmers had a double whammy

35 हजार किसानों पर पड़ी दोहरी मार 

Thu, 17 Mar 2016 02:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Thu, 17 Mar 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
35 thousand farmers had a double whammy
बेबस हुए किसान
 बैंक से कर्ज लेकर खेती करने वाले जिले के 35 हजार किसानों पर इस बार दोहरी मार पड़ी है। एक तो बैंक से लिए गए ऋण को चुकता करने की चिंता, दूसरे ओलावृष्टि के रूप में प्रकृति के कोप से लगभग 50 फीसदी फसल गंवा चुके मेहनतकशों की पेशानी पर बल ला दिया है। एक सीजन की प्राकृतिक आपदा के चलते आने वाले कई महीनों तक दाल-रोटी की मुश्किलें खड़ी होने वाली हैं। 
विज्ञापन

कृषि प्रधान देश में किसानों को बेहतर खेती करने के लिए केंद्र सरकार कई योजनाएं चला रही है। कृषि यंत्र, बीज समेत अन्य लाभ अनुदानित रूप से मिलता है। इसी के तहत आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को सरकार किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के जरिए बैंकों से कर्ज दिया जाता है। एक साल के अंदर किसान कर्ज जमा कर देते हैं तो उन्हें मात्र चार प्रतिशत ब्याज देना पड़ता है। एक साल से अधिक समय होने पर सात और दो साल से अधिक समय गुजरने पर 14 प्रतिशत ब्याज लिया जाता है। एक साल के बाद सरकार यह मान लेती है कि संबंधित कृषक खेती के बजाए किसी अन्य कार्य में पैसे को लगा रहा है। पिछले दो साल से बेमौसम बारिश, सूखा और ओेलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। पिछले दिनों हुई ओलावृष्टि ने दो साल पूर्व बैंक से कर्ज लेने वाले 35 हजार किसानों के सामने संकट पैदा कर दिया है। मौसम की मार सह रहे किसान बैंक से लिए कर्ज को जमा करने में अक्षम हो रहे हैं। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed