फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   3.5 lakh cattle will be vaccinated in 45 days

Bhadohi News: 3.5 लाख मवेशियों काे 45 दिन में लगेगा टीका

Thu, 17 Jul 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
3.5 lakh cattle will be vaccinated in 45 days
ज्ञानपुर। जिले में बारिश के बाद मवेशियों में खुरपका, मुंहपका रोगों की आशंका बढ़ गई है। इसको देखते हुए पशुपालन विभाग की ओर से मवेशियों के टीकाकरण की तैयारी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

आगामी 23 जुलाई से पशुपालन विभाग 45 दिनों तक अभियान चलाकर साढ़े तीन लाख मवेशियों को खुरपका, मुंहपका का टीका लगाएगा। टीकाकरण करने के लिए कुल 11 टीमें गठित की गई है। एक टीम में पशु डॉक्टर समेत दो लोग हैं।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके सचान ने बताया कि बारिश के दिनों में पशुओं में तेजी से खुरपका, मुंहपका रोग होता है, क्योंकि पशुपालक पशुओं को सुबह से ही एक स्थान पर बांध कर रखते हैं। पैर पानी में होने के कारण खुरपका रोग लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारा देते समय पशुओं को अत्यधिक पानी का सेवन करना, कीचड़ वाले स्थान पर बांधने के कारण मुंहपका रोग होता है। इसलिए पशुओं को चारा खिलाने के बाद सूखे स्थान पर बांध देना चाहिए।
बताया कि ज्यादातर समय गोवंश को पानी में खड़े होने के कारण बीमारी की आशंका बढ़ती है। पशुपालकों को चाहिए कि बारिश के दिनों में सूर्यास्त होने से पहले ही पशुओं को चारा खिला लें। गलाघोंटू टीकाकरण चल रहा है।

सीवीओ ने बताया कि 23 जुलाई से खुरपका, मुंहपका टीकाकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। 11 टीम गठित की गई हैं। इसमें एक डॉक्टर के साथ पशुकर्मी होंगे।
पशुओं में तेज बुखार होना, मुंह में घाव होना, चारा न खाना, त्वचा में दाना निकल रहा है। पशुपालक चिकित्सक को दिखाए। यह खुरपका, मुंहपका के लक्षण हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed