फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   34 people were bitten by a mad dog in two days, villagers killed it

Bhadohi News: दो दिन में 34 लोगों को पागल कुत्ते ने काटा, ग्रामीणों ने मारा

Fri, 10 Oct 2025 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
34 people were bitten by a mad dog in two days, villagers killed it
विज्ञापन


नगर के नेता नगर, मनापुर, मलेपुर और बाई पास रोड पर पागल कुत्ते के हमले में 34 लोग घायल हो गए। दो दिनों में ही कुत्ते ने निशाना बनाया। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने घेरकर कुत्ते को मार दिया। वहीं दूसरी ओर सीएचसी में रेबिज इंजेक्शन लगवाने के लिए पीड़ित पहुंचे। बारिश में कुत्ते का आतंक बढ़ जाता है। एक सप्ताह पहले चौरी बाजार में दस लोगों को पागल कुत्ते ने काटा था। अब सुरियावां में पागल कुत्ते ने 34 लोगों को काटा है। किसी के हाथ, तो किसी पैर में निशाना बनाया है। पागल कुत्ता काटने पर इंजेक्शन लगाया जाता है। कुत्ते के मृत होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। मलेपुर निवासी ममता देवी, सावित्री देवी, राजित सरोज, नन्कू, गीता देवी और सुरियावां नगर की निवासी अजय कुमार, संजय कुमार, मोहन को कुत्ते ने काटा है। अधीक्षक अभिषेक नाग ने बताया कि सभी इंजेक्शन लगाया है। पहला इंजेक्शन 24 घंटे के अंदर, दूसरा तीसरे दिन, तीसरा इंजेक्शन सातवें दिन और चौथा इंजेक्शन 28वें दिन लगाया जाता है। पागल कुत्ता काटने पर इसमें वैक्टिरिया तेजी से पनपते हैं। इस लिए इंजेक्शन तुंरत लगवाना चाहिए। कुत्ते काटने पर त्वरित डॉक्टर की सलाह पर इंजेक्शन लगवाने चाहिए। शरीर में वायरस सक्रिय होने पर कुत्ते की तरह लोग भौंकने लगते हैं। जिससे उनकी मौत हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed