फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   33 employees of North Eastern Railway retired

Bhadohi News: पूर्वोत्तर रेलवे के 33 कर्मचारी सेवानिवृत्त, 13 करोड़ देयक का भुगतान

Wed, 02 Aug 2023 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
33 employees of North Eastern Railway retired
ज्ञानपुर। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के 33 कर्मचारी 31 जलाई को सेवानिवृत्त हो गये। डीआरएम विनीत कुमार श्रीवास्तव, मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल ने संयुक्त रुप कर्मचारियों का माल्यार्पण कर समापक देयक 13,68,17,674 रुपये का भुगतान भी त्वरित रुप से कराया।
विज्ञापन

मंडल वित्त प्रबंधक राजेश कुमार, सहायक कार्मिक अधिकारी आनंद कुमार सेवानिवृत्त कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जो जिम्मेदारियां अभी तक थी वही आगे भी होनी चाहिए, क्योंकि रेल प्रशासन सेवानिवृत्त होने वालों को पुन:मौका दे रहा है। कर्मचारियों ने देयक भुगतान के साथ आई कार्ड, सेवा प्रमाण पत्र, पीपीओ अभिलेख प्राप्त कर सहयोगियों को रेल सुरक्षा व संरक्षा के प्रति संकल्पवान बने रहने की कामना की। जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी रेल मंडल अशोक कुमार ने बताया कि सेवानिवृत होने वालों में एसके वर्मा-वरिष्ठ वाणिज्य लिपिक, अशोक कुमार बरसाती-मुख्य टिकट निरीक्षक, कल्पना श्रीवास्तव-मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, मोहम्मद शहीद-उप मुख्य टिकट निरीक्षक, संजय कुमार श्रीवास्तव-ट्रैफिक निरीक्षक, नलिम पांडेय-स्टेशन अधीक्षक, जगदीश-सीटीएनएल, तारकेश्वर चौबे-गार्ड, सियाराम बली गौंड-कार्यालय अधीक्षक, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव-कार्यालय अधीक्षक, बृजलाल श्रीवास्तव-गेटमैन, सत्यनारायण सिंह चौहान, प्रह्लाद पांडेय-गेटमैन, शरीफुद्दीन -गार्ड, नजीमुद्दीन-कार्यालय अधीक्षक, श्याम कुमार सिंह-गार्ड, रमाशंकर टेक्नीशियन, अच्छेलाल सिंह यादव, हरिप्रसाद पाठक-चालक मेल, लालजी राम-मुख्य कार्यालय अधीक्षक, रामप्रसाद यादव-वरिष्ठ लिपिक, सुरेश राम-कार्यालय सहायक, इसरार खान-मुख्य कार्यालय अधीक्षक, अख्तर अशफाक-सीसेई, जयमूरत, मनौवर, लल्लन-सफाई वाला, कमलेश कुमार सिंह-सीसेई ड्राइंग, शैलेश कुमार मिश्रा, हूबलाल, शिवमूरत खलासी, ट्रैक मेंटेनर, दिनेश कुमार परनौल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed