{"_id":"58d0194f4f1c1be7431a306e","slug":"3200-students-drop-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"3200 छात्र-छात्राओं ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3200 छात्र-छात्राओं ने छोड़ी परीक्षा
bhadohi hindi news
Updated Mon, 20 Mar 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा देकर निकलतीं छात्राएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा में सोमवार को हाईस्कूल की गणित के प्रश्नपत्र के अंकगणित में उलझकर 2100 छात्र-छात्राओं ने किनारा कर लिया। दोनों पालियों में 3204 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा नहीं दी।
सोमवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल गणित की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 21 हजार 510 परीक्षार्थियों में 19446 उपस्थित और 2064 अनुपस्थित रहे। प्रारंभिक गणित में पंजीकृत 300 में 254 उपस्थित और 46 गैर हाजिर रहे। गृह विज्ञान में पंजीकृत 9745 छात्राओं में 8899 उपस्थित और 846 अनुपस्थित रहीं।
इंटरमीडिएट के संगीत गायन में पंजीकृत 120 में दो अनुपस्थित रहीं। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत तीन हजार 582 परीक्षार्थियों में 211 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
सोमवार को दोनो पालियों में सचल दस्ते और स्टेटिक मजिस्ट्रेट बेअसर रहे। शिक्षा माफियाओं की ओर से परीक्षा के लिए तैयार किया गया चक्रव्यूह प्रशासन की ओर से तैनात अफसर नहीं तोड़ सके। पिछले वर्ष की बोर्ड परीक्षा में गणित की परीक्षा नजर डाली जाए तो कमोबेश यही स्थिति रही। करीब 2200 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी थी जबकि कोई नकलची नहीं पकड़ा गया था। डीआईओएस संतोष कुमार मिश्र ने कहा कि जिले में शुुचितापूर्वक परीक्षा हो रही है। चार सचल दस्ते प्रतिदिन आठ से नौ केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं कहीं कोई गड़बड़ी नहीं मिल रही है।