फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   320 villagers got home, their face blossomed

320 ग्रामीणों को मिली घरौनी, खिल उठा चेहरा

Sun, 26 Jun 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
320 villagers got home, their face blossomed
कलेक्ट्रेट सभागार में ग्रामीण को घरौंनी प्रमाणपत्र देते सांसद रमेश चंद्र बिंद। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। स्वामित्व योजना के तहत शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में तीनों तहसीलों के 320 ग्रामीणों को घरौनी प्रमाण पत्र दिया गया। आवासीय अभिलेख मिलते ही उनके चेहरे खिल उठे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्बोधन का सजीव प्रसारण किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सांसद रमेश चंद्र बिंद, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विधायक औराई दीनानाथ भाष्कर और डीएम आर्यका अखौरी ने ज्ञानपुर में 100, औराई में 95 और भदोही में 125 लोगों को घरौनी वितरित किया। सांसद ने कहा कि स्वामित्व योजना प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी की दूरदर्शिता, संवेदनशीलता और हर एक गरीब के लिए उनके मन में जो भाव है उस भाव को मंजूरी प्रदान करता है। योजना के माध्यम से किसी व्यक्ति को घर के संबंध में विवादों का सामना नहीं करना पडे़गा। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार खेतों का अभिलेख खतौनी है, उसी प्रकार घर का वैधानिक अभिलेख घरौनी होगा। डीएम ने घरौनी पाने वाले सभी लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जहां भी इस योजना के तहत कार्य शेष है। वहां ड्रोन सर्वे के माध्यम से शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह घर के संबंध में बहुत महत्वपूर्ण अभिलेख है। इसको कंप्यूटर से भी जनरेट किया जा सकेगा। इस मौके पर एडीएम शैलेंद्र कुमार मिश्र, एसडीएम औराई लाल बाबू दूबे, भदोही चंद्रशेखर, ज्ञानपुर तहसीलदार विजय कुमार संग अन्य राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed