{"_id":"5ebbf4f38ebc3e90224c142b","slug":"32-migrants-escape-from-bus-caught-again-bhadohi-news-vns524682874","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 प्रवासी बस से फरार, फिर पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32 प्रवासी बस से फरार, फिर पकड़े गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। विभिन्न प्रांतों से लौटे पूर्वांचल के चार जिलों के 32 प्रवासी प्रयागराज से घर लौटते समय भदोही जिले की सीमा में बस से उतरकर फरार हो गए। इसके बाद उनकी तलाश शुरू हो गई। प्रशासन एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी कर ही रहा था कि फिर वे पकड़ लिए गए। इसके बाद उन्हें अपने गंतव्य तक भिजवा दिया गया।
महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों और हैदराबाद में रहने वाले बड़ी तादाद में लोग मंगलवार को प्रयागराज उतरे थे। उन्हें बस से उनके जिलों तक पहुंचाया जा रहा है। मंगलवार देर रात भदोही, वाराणसी, जौनपुर और चंदौली के 45 प्रवासियों को लेकर एक रोडवेज बस आ रही थी। भदोही जिले की सीमा में 32 प्रवासी जांच के डर से बस से उतरकर चले गए। उनकी हिफाजत में लगे सिपाही को जब यह पता चला तो उसने ऊपर सूचना दी। ज्ञानपुर तहसीलदार देवेंद्र यादव ने कहा कि प्रवासियों के भागने की खबर मिलने पर उनकी तलाश कराई गई। मगर वह आसपास ही थे और मिल गए। इसके बाद उन्हें उनके गंतव्य तक के लिए भेज दिया गया। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि किसी प्रवासी के भागने या कुछ देर के लिए लापता होने की खबर उन्हें नहीं मिली है। इसे दिखवाया जाएगा।