फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   क्रमिक अनशन कर मुआवजे की मांग की।

क्रमिक अनशन कर मुआवजे की मांग की।

Sun, 10 Feb 2019 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
क्रमिक अनशन कर मुआवजे की मांग की।
ज्ञानपुर। लखनो गांव में गत दिनों हुए स्कूल वैन हादसे के पीड़ित बच्चों को आर्थिक मदद देने की मांग को लेकर शनिवार को सशक्त समाजवादी पार्टी ने जिला मुख्यालय पर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। इस दौरान झुलसे बच्चों को मुआवजा देने के साथ ही घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

पार्टी अध्यक्ष बैजनाथ यादव की अगुवाई में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक जिला मुख्यालय परिसर में सुबह लगभग 11 बजे अनशन पर बैठ गए। अनशनकारियों ने घटना के लिए प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए डीएम, एआरटीओ और बीएसए के निलंबन की मांग की। कहा कि वैन हादसे में मृत बच्चों के अभिभावकों को 20 लाख, ज्यादा झुलसे बच्चों को 10 लाख, उससे कम झुलसे बच्चों को पांच लाख की आर्थिक मदद दी जाए। साथ ही जीवनभर मुफ्त इलाज, स्नातक तक की मुफ्त पढ़ाई, प्लास्टिक सर्जरी के लिए देश के बड़े अस्पतालों में मुफ्त इलाज और घटना के दोषियों को कड़ी सजा की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी भी की। क्रमिक नशन में रमेश कुमार, सुजीत कुमार, तेजबहादुर सिंह, मुन्ना सिंह, समर सिंह, छोटू सिंह, राजेश पाल, हरिमोहन सिंह, दयाशंकर, बैजनाथ यादव, शिव नरेश, प्रेम बहादुर, मुकेश कुमार प्र दीप कुमार बघेल सिंह आदि मौजूद रहे। गौरतलब है कि गत 12 जनवरी को लखनो गांव में रसोई गैस से संचालित एक स्कूल वैन में आग लग गई थी। इसमें 19 बच्चे झुलस गए थे, जिनमें से तीन की बीएचयू में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से झुलसे पांच बच्चों का इलाज अब भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed