{"_id":"5c5c7c28bdec22090f3fbe1d","slug":"31549564968-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही: उप्र बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही: उप्र बजट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। प्रदेश की भाजपा सरकार के बजट में मदरसा आधुनिकीकरण योजना को आगे बढ़ाते हुए बजट में 459 करोड़ रुपये आवंटित करने का मौलाना और उलेमाओं ने स्वागत किया है। पीरखांपुर स्थित मदरसा अरबिया मदीनतुल इल्म के प्रिंसिपल मौलाना मूर्शीद अली कादरी ने कहा कि मुसलमानों के लिए योगी सरकार ने बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि अब मदरसे भी आधुनिक शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। कंप्यूटर के अलावा यहां अंग्रेजी की शिक्षा भी दी जा रही है। इस बजट से न केवल मदरसों की स्थिति सुधरेगी बल्कि शिक्षा का माहौल कायम होगा।
तकिया कल्लन शाह मस्जिद के पेश इमाम हाफिज परवेज अच्छे ने योगी सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि मदरसा आधुनिकरण योजना से प्रदेश के मदरसों को उत्थान होगा, वहां व्यवस्थाएं सुधरेंगी। बुनियादी सुविधाएं बढ़ेंगी। इस धन से मदरसों में आधुनिक शिक्षा भी प्रारंभ हो सकेगी। प्रदेश सरकार का यह कदम वास्तव में सबका साथ-सबका विकास करने जैसा है।