फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   दूसरे के मकान में शरण लेकर कर रहे गुजर बसर

दूसरे के मकान में शरण लेकर कर रहे गुजर बसर

Wed, 23 Jan 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
दूसरे के मकान में शरण लेकर कर रहे गुजर बसर

विज्ञापन
ज्ञानपुर। गोपीगंज थाना क्षेत्र के बैदा बाजार में 30 अक्तूबर को मकान की दूसरी मंजिल धराशायी होने के बाद शासन प्रशासन की ओर से आर्थिक सहायता नहीं मिलने से परिवार की स्थिति दयनीय हो गई है। परिवार के मुखिया आर्थिक सहायता की आस में दर दर भटक रहे हैं।

बैदा बाजार में संजय जायसवाल अपने परिवार सहित नवनिर्मीत आवास में रहते थे। 30 अक्तूबर की देर रात अचानक नवनिर्मित मकान की दूसरी मंजिल धराशाई हो गई थी। घटना में संजय जायसवाल की पत्नी अर्चना देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। मौके पर उपस्थित परिजनों ने गोपीगंज के नीजी अस्पताल में उपचार के लिए गए। कई दिनों तक हालात न सुधरने से पांच नवंबर को महिला की मौत हो गई। संजय जायसवाल ने बार-बार जिला प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच और आर्थिक मदद की गुहार लगाई, लेकिन आज तक कोई मदद नहीं मिली। पीड़ित परिवार आज भी दूसरे के मकान में शरण लेकर गुजर बसर कर रहा है। शासन स्तर पर सहायता न मिलने से बाजार के लोगों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed