फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   आत्ममंथन के बाद लें बड़े फैसले

आत्ममंथन के बाद लें बड़े फैसले

Thu, 06 Dec 2018 11:03 PM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
आत्ममंथन के बाद लें बड़े फैसले

विज्ञापन
ज्ञानपुर/सुरियावां। ज्ञानपुर नगर स्थित मुखर्जी पार्क में आयोजित श्रीराम कथा के नौवें दिन स्वामी निर्मल शरण महाराज ने राजधर्म का मर्म समझाया। कहा कि महलों में रहकर रामराज्य की स्थापना नहीं हो सकती। रामजी ने निषादराज को गले से लगाया, कोल भीलों के बीच बैठे, ऋषि मुनियों का दुख दर्द समझा और शबरी के जूठे बेर खाए। उसके बाद रावण का उद्धार कर रामराज्य की स्थापना की।
प्रभु श्री राम के विजय का कारण भाई लक्ष्मण का साथ होना था, जबकि रावण के हारने का कारण भाई विभीषण का उससे अलग होना रहा। हमेशा व्यक्ति अपनों से ही हारता है। यही वजह है कि हमें हमेशा सुसंगठित और सुव्यवस्थित रहना चाहिए। इस मौके पर मनोज तिवारी, अनिल पांडे, अरविंद तिवारी,रोहित तिवारी, जेसी तिवारी, बिंदु चौरसिया, संतोष उमर वैश्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुरियावां संवाददाता के अनुसार सत्संग सेवा मंडल की ओर से रामलीला मैदान में आयोजित रामकथा में काशी कोकिला सुप्रिया पाठक ने कहा कि कैकेयी का चरित्र निंदनीय नहीं था। मंथरा के चरित्र पर टिप्पणी करते हुए कहा कि हमें देखना चाहिए कि हमारे आसपास कौन-कैसे लोग हैं। अक्सर व्यक्ति आज के जीवन में भी अपने आसपास की मंथरा को पहचान नहीं पाता। आत्म मंथन के बिना किसी दूसरे के कहने पर बड़ा फैसला नहीं लेना चाहिए। माता कैकेयी ने मंथरा से प्रेरणा लेकर नहीं बल्कि जनहित में भगवान श्रीराम को वनवास भेजा था। देश और समाज की भलाई के लिए अगर खलनायक का रोल भी करना पड़े तो जरूर करना चाहिए। इस मौके पर प्रदीप दूबे, छेदीलाल, राधेश्याम, दीनानाथ, संतोष, रामेश्वर प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed