{"_id":"5bdb31c3bdec227eda0311dc","slug":"31541091779-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदगी और मौत से जूझ रहे युवक से भय!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदगी और मौत से जूझ रहे युवक से भय!
Updated Thu, 01 Nov 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। एक साल से बेड पर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे युवक से जिले की पुलिस और प्रशासन को भय है। समाज में आतंक और अपराध फैलाने की आशंका में एसडीएम कार्यालय से उसे गुंडा एक्ट के तहत नोटिस जारी किया है। प्रशासनिक कार्रवाई से परिवार वाले हतप्रभ हो गए हैं।
चार मार्च 2017 को जीटी रोड माधोसिंह स्थित स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक विमलेंदु यादव और समसुद्दीन के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। उसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे सौरभ मिश्रा पुत्र प्रभुनाथ मिश्र पर कुछ लोगों ने रॉड से हमला कर दिया। इससे सौरभ की गर्दन की हड्डी टूट गई। सीएचसी गोपीगंज से रेफर होने के बाद कई महीने तक बीएचयू में उसका उपचार चला। वहां से रेफर होकर एम्स में ऑपरेशन हुआ, लेकिन वह भी सफल नहीं हो सका। वर्तमान में वह मुंबई के एक बड़े अस्पताल में उपचार करा रहा है, हालांकि अब भी गर्दन के नीचे का शरीर सुन्न है। दूसरे के सहारे वह दिनचर्या कर पाता है। इस प्रकरण में विपक्षियों के ऊपर दर्ज केस के दो दिन बाद सौरभ के खिलाफ दर्ज क्रॉस केस में बुधवार को एसडीएम औराई के कार्यालय से उसे गुंडा एक्ट (धारा 110) का नोटिस मिलने के बाद परिजन अवाक रह गए। नोटिस में दर्शाया गया है कि सौरभ मिश्रा दुस्साहसिक अपराधी है। इससे इलाके में भय एवं आतंक का माहौल है। उसके कृत्यों के मद्देनजर नोटिस जारी किया गया। एसडीएम औराई कविता मीणा ने कहा कि पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर नोटिस जारी किया जाता है। सौरभ मिश्रा का मामला उनके संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन