फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   शपथ ग्रहण: भदोही नगर पालिका (तीन खबरें)

शपथ ग्रहण: भदोही नगर पालिका (तीन खबरें)

Wed, 13 Dec 2017 01:21 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
शपथ  ग्रहण: भदोही नगर पालिका (तीन खबरें)
भदोही। भदोही नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने नगर के 25 सभासदों के साथ मंगलवार को पद और गोपनियता की शपथ लेकर पालिकाध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया। दरोपुर में खचाखच भरे रामलीला मैदान में दोपहर दो बजे अपर जिलाधिकारी हरिलाल यादव ने शपथ दिलाई। समारोह के मुख्य अ तिथि विधि राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने कहा कि मिनी सदन में भाजपा के अध्यक्ष बनने का आम जन फर्क महसूस करेंगे। राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और उसके बाद उप्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद लोगों ने बदलाव महसूस किया। सड़कें गड्ढामुक्त होने के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों में आम जन के प्रति व्यवहार में फर्क लोगों ने देखा है। कहा कि इसी तरह आप मिनी सदन में भी बदलाव और सुधार देखेंगे। इसके पूर्व एडीएम ने पहले पालिकाध्यक्ष को शपथ दिलाया। इसके बाद चार बार में नगर के 25 वार्डों के सभासदों ने शपथ ली। कुछ सभासदों को चेयरमैन ने शपथ दिलाई। चेयरमैन ने कहा कि जनता को जनसमस्याओं से छुटकारा चाहिए, वह उन्हें मिलेगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि निर्वाचित सभासदों को अलग थलग नहीं किया जाएगा और सबके सहयोग से मिनी सदन चलेगा। समारोह का संचालन सुभाष मौर्य और प्रिंस गुप्ता ने किया। इस मौके पर भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी, औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर, ईओ सत्येंद्र चौरसिया, जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक, ओमप्रकाश पांडेय, राजीव चौरसिया, विनीत बरनवाल, ओम सिंह, सपना दूबे, रूपेश बरनवाल, आफताब आलम, हन्नान अंसारी, शफीक अहमद, मदनलाल बिंद, खुर्रम अंसारी, सर्वेश पाल, सुरेश पासी, रेनू पांडेय, सुषमा मालवीय, सत्यशील जायसवाल, रोहित पांडेय, अशोक पाठक के अलावा पालिका के समस्त अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed