फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   निकाय चुनाव में बढ़ेगी युवा मतदाओं की संख्या

निकाय चुनाव में बढ़ेगी युवा मतदाओं की संख्या

Wed, 20 Sep 2017 12:23 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव में बढ़ेगी युवा मतदाओं की संख्या
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

जिले में नगर निकाय चुनाव की सरगर्मियां शुरू हो गईं हैं। एक तरफ भावी उम्मीदवार मैदान में ताल ठोकने लगे हैं, तो दूसरी तरफ जिला प्रशासन चुनाव की तैयारियों में जुट गया। इस बार के चुनाव में युवा मतदाताओं की संख्या बढ़ेगी, जिनकी चुनाव में अहम भूमिका होगी। पिछले नगर निकाय चुनाव में जिले के सातों निकायों में कुल 168930 मतदाता थे लेकिन जनसंख्या में बढ़ोतरी के मद्देनजर इस बार के चुनाव में मतदाताओं की संख्या बढ़नी तय मानी जा रही है।
निर्वाचन आयोग ने पिछले 11 सितंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू किया है, जो 18 अक्टूबर तक चलेगा। तीन अक्टूबर तक मतदाता सूची में नाम जोड़े और काटे जाएंगे। इसके साथ ही संशोधन भी किए जाएंगे। 18 अक्टूबर को सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। पुनरीक्षण कार्य में 240 बीएलओ लगाए गए हैं, जो घर-घर जाकर सर्वे का कर रहे हैं। शिक्षामित्रों के आंदोलन का असर पुनरीक्षण कार्य पर नहीं है, जो बीएलओ शिक्षामित्र काम पर नहीं आ रहे हैं, उनके स्थान पर सहायक अध्यापकों और अन्य कर्मचारियों को बीएलओ बनाकर काम कराया जा रहा है। निकायों का परिसीमन कार्य संपन्न हो चुका है। किसी भी नगर पालिका या नगर पंचायत की सीमा में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। जिले में दो नगरपालिका और पांच नगर पंचायतें हैं। भदोही नगर पालिका परिषद में सबसे अधिक मतदाता हैं। सबसे कम मतदाता ज्ञानपुर नगर पंचायत में हैं। नगर पालिका परिषद भदोही, नगर पालिका परिषद गोपीगंज, नगर पंचायत ज्ञानपुर, खमरिया, नई बाजार, सुरियावां और घोसिया में मतदाता असूची पुनरीक्षण का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। जहां जिला प्रशासन मतदाता सूची को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है, वहीं भावी उम्मीदवार भी प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं।
विज्ञापन


पिछले नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं की संख्या
निकाय का नाम कुल मतदातला
भदोही 75162
गोपीगंज ै 24841
ज्ञानपुर 10181
सरियावां 13932
नई बाजार 10680
घोसिया 15515
खमरिया 18619

मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। इस कार्य में 240 बीएलओ लगाए गए हैं, जो घर-घर जाकर सर्वे कर रहे हैं। - डीएस शुक्ल, सहायक निर्वाचन अधिकारी, पंचास्थानीय भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed