फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   चार का वेतन रोका

चार का वेतन रोका

Sat, 26 Aug 2017 01:23 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
चार का वेतन रोका
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी विशाख जी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी ने आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय भुगतान में लापरवाही बरतने पर सीएचसी अधीक्षक समेत चार लोगों के वेतन रोकने का निर्देश दिया। साथ ही कार्य में लापरवाही बरतने के कारण एक डिप्टी सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमओ को निर्देश दिया। कहा कि आंकड़ेबाजी करने वाले अफसरों पर सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धन की उपलब्धता के बावजूद कार्यों में प्रगति न होना और लाभार्थियों को लक्ष्य के मुकाबले लाभान्वित न किया जाना गंभीर विषय है। ब्लॉक डाटा ऑपरेटर सुरेश मौर्य, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर चंद्रप्रकाश राव, अधीक्षक भदोही डॉ. वीके सिंह, कम्युनिटी प्रॉसेस मैनेजर पूनम श्रीवास्तव का आशा बहुओं के मानदेय भुगतान में लापरवाही बरतने के कारण अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया। डीएम ने विभिन्न योजनाओं की पीएचसी, सीएचसी वार अलग-अलग समीक्षा कर संबन्धित क्षेत्रों के चिकित्साधिकारियों को कड़ी हिदायतदी। कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप अपने-अपने क्षेत्र में शत प्रतिशत कार्य कराएं। डीएम ने पीसीपीएनडीटी की बैठक न कराने और कार्य में रुचि न लेने पर डिप्टी सीएमओ राजेश श्रीवास्तव के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमओ को निर्देश दिया। डीएम ने आंकड़ेबाजी करने वाले अफसरों को चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed