{"_id":"678019a6e043aab52f06fd64","slug":"30-model-villages-will-be-plastic-free-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-121070-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 30 मॉडल गांव होंगे प्लास्टिक मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 30 मॉडल गांव होंगे प्लास्टिक मुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण मैनेजमेंट कमेटी की बैठक बृहस्पतिवार को डीएम विशाल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें गांव को साफ-सुथरा बनाने पर बल दिया गया।
बीडीओ को निर्देश दिया कि सभी अभियान को समय सीमा के अंदर पूर्ण कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि मॉडल ग्राम पंचायतों को प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत सरपतहां समेत हर ब्लॉक से पांच गांव का चयन करें। जहां इसकी शुरुआत समय से की जा सके। ग्राम पंचायतों में इधर-उधर पड़े प्लास्टिक को अभियान चलाते हुए बिनवाकर प्लास्टिक की बोरी में भरकर निकट के आरआरसी में जमा कराएं।
जिला पंचायती राज अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि 49 आरआरसी निर्माण के लिए जमीन नहीं मिल सकी है।
सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने भूमि न मिलने वाले गांव के सचिवों, एडीओ पंचायत को निर्देशित किया कि प्रत्येक थाना दिवस पर जाकर पुलिस और राजस्व टीम के साथ जमीन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष 2024 -25 में शौचालय निर्माण के लक्ष्य 15,142 में से 14,636 लाभार्थियों को प्रथम किस्त की धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। पंचायत सहायकों के माध्यम से पूर्व में निर्मित कराए गए शौचालय में रेट्रोफिटिंग का 98.67 प्रतिशत सर्वेक्षण कार्य कराया जा चुका है। 4171 रेट्रोफिटिंग के लिए सर्वे होना है।
बैठक में शौचालयों की प्रगति, चयनित मॉडल गांव, शौचालयों के रेट्रोफिटिंग के प्रगति बिंदुओं पर बल दिया गया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार, जिला सूचना अधिकारी पंकज कुमार, स्वच्छ भारत मिशन के डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर डॉ. सरोज पांडेय, गौरव आदि रहे।