फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   30 bighas submerged wheat

हर ओवरफ्लो, 30 बीघे गेहूं जलमग्न

Tue, 07 Jan 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
30 bighas submerged wheat
सीतामढ़ी। ज्ञानपुर पंप नहर परियोजना के बारीपुर माइनर का पानी सोमवार की रात ओवरफ्लो होने से बारीपुर और फुलवरिया गांव में किसानों की करीब 30 बीघे गेहूं की फसल डूब गई। पानी अधिक भरने से फसल बर्बाद होने को लेकर किसान चिंतित हो गए। माइनर की साफ-सफाई न होने से किसानों में नाराजगी है।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि बारीपुर गांव स्थित नहर के टेल के पास नहर की पुलिया जाम है, जिसकी शिकायत पूर्व में की गई थी, लेकिन उसे ठीक नहीं कराया गया। नहर और माइनर की सफाई के नाम पर खर्च किया गया, मगर हकीकत में साफ-सफाई नहीं हो सकी। नहर का पानी ओवरफ्लो होने से गेहूं के खेतों में भरने लगा है। किसानों का कहना है कि सोमवार से ही इसकी शिकायत नहर विभाग से की जा रही है, लेकिन न तो नहर की पुलिया ठीक कराई जा रही है और न ही नहर को बंद किया जा रहा है। नहर के लगातार ओवरफ्लो होने से किसानों की गेहूं की फसल लगातार डूबती जा रही है। बारीपुर गांव के किसान जगत नारायण दुबे, वृद्धि नारायण दुबे, मटर मिश्रा, रामअचल मिश्रा, रमाशंकर दुबे, मोनू पांडेय, राजा सिंह, मिठाई लाल दुबे, फुल शंकर दुबे, विजय शंकर दुबे, प्रेम शंकर दुबे, जयशंकर दुबे, लाल चंद दुबे, राम उजागिर शुक्ला, हरिशंकर शुक्ला, मोनू पांडेय, नन्हे दुबे की फसल डूबी है। किसानों का कहना है कि नहर विभाग की लापरवाही भारी पड़ रही है। गांव निवासी समाजसेवी राहुल दूबे ने नहर विभाग के अधिकारियों से बात कर समस्याओं से अवगत कराते हुए समस्या समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed