Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   29 mm rain fell in 24 hours, Sawan was felt for the first time this year

Bhadohi News: 24 घंटे में 29 एमएम हुई बारिश, इस साल पहली बार हुआ सावन का अहसास

Sun, 04 Aug 2024 03:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
29 mm rain fell in 24 hours, Sawan was felt for the first time this year
ज्ञानपुर। जिले में शनिवार को इस साल सावन में सबसे अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में 29 एमएम बारिश दर्ज की गई। 22 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। कृषि विशेषज्ञाें ने बारिश को धान की फसल के लिए संजीवनी बताया है। दिनभर बारिश होने से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों पर जलजभराव देखने को मिला। तेज हवा के कारण कई इलाकों में पेड़ गिर गिए। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हुई। बारिश से अभोली, सुरियावां, ज्ञानपुर, मोढ और भदोही में लोगों को सबसे अधिक दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। बारिश बाद ज्ञानपुर, दुर्गागंज त्रिमुहानी, मुख्यालय मार्ग, कस्तुरीपुर मोड़ पर जलभराव देखने को मिला। करियाव-पावर हाउस, अमिलौरी, मूंगरा, भूडकी मार्ग पर फिसलन होने से लोगों को परेशानी हुई। शनिवार सुबह सात बजे से ही तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश देर सात बजे तक शाम तक होती रही। इससे मौसम सुहावना हो गया। लोगों को उमस से राहत मिली। लोगों को इस साल पहली बार सावन महीने का अहसास हुआ। इस साल सावन की शुरूआत 22 जुलाई को हुई थी। मानसून की बेरूखी से लोग सावन में भी उमस से परेशान थे। वहीं दूसरी तरफ बारिश न होने से किसानों चिंतित थे। 2 अगस्त की शाम से ही आसमान में बादल छाए रहे। शनिवार को सुबह सात बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। तेज हवा के चलने से सुरियावां कोतवाली क्षेत्र के मतेथू चौराहे पर दोपहर करीब 3 बजे नीम के पेड़ की डाली टूटकर सड़क पर गिर गई। इससे करीब 20 मिनट तक आवागमन बाधित रहा। स्थानीय लोगों ने रास्ते से डाली हटाकर यातायात शुरु कराया। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि जिले में चार दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से अधिकतम तापमान भी 29.2 डिग्री पर पहुंच गया है। कृषि विशेषज्ञ डाॅ.आरपी चौधरी ने कहा कि यह बारिश धान की लिए संजीवनी है। बताया कि जिले में करीब 27 हजार हेक्टेयर में धान की खेती होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed