Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   29 mm of rainfall in 24 hours; relief from humid heat

Bhadohi News: 24 घंटे में 29 मिमी हुई बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Tue, 18 Aug 2026 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
29 mm of rainfall in 24 hours; relief from humid heat
ज्ञानपुर नगर में दोपहर के समय हो रही बरसात। संवाद
ज्ञानपुर। जिले में करीब एक सप्ताह बाद मौसम का मिजाज बदला है। सावन के तीसरे सोमवार को झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। वहीं उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में करीब 29 एमएम (मिलीमीटर) बरसात हुई। नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों में हुई बारिश के बाद दुश्वारियां भी देखी गई। खासकर ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर जलभराव हो गया। मौसम विभाग ने आगे अच्छी बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

जिले में बीते एक सप्ताह से लगातार उमस का असर बना हुआ था। बीच-बीच में बारिश तो हो रही थी, लेकिन मौसम का मिजाज ऐसा था कि बारिश के बाद भी उमस से लोग बेहाल थे। इस बीच तेज धूप का देखने को मिल रही थी, लेकिन रविवार की शाम से अचानक मौसम में बदलाव हुआ और आसमान में काले बादल छाने लगे। जिससे शाम के समय झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन

मौसम विभाग की ओर से भी 24 घंटे ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर के बीच मुख्य रूप से स्थानीय हवाओं की दिशा बदलने, वायुमंडल में नमी की मात्रा बढ़ने और बादलों की आवाजाही के कारण हुआ है। रविवार की शाम से ही रिमझिम बारिश का असर तेज हुआ और रातभर रुक-रुक बारिश होती रही। सोमवार की सुबह से ही रिमझिम बारिश होती रही। जिससे शिवभक्तों ने भी आनंद उठाया। झमाझम बारिश से जहां मौसम सुहाना हुआ और उमस से राहत मिली। वहीं दूसरी तरफ तापमान में भी गिरावट देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में पांच डिग्री की गिरावट
कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि सोमवार को बदले मौसम के बीच अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री की गिरावट हुई। रविवार को अधिकतम तापमान जहां 33 डिग्री रहा। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा। बताया कि 24 घंटे में 29 एमएम बारिश हुई है। आगे भी अच्छी बारिश होने की पूरी संभावना है।


ग्रामीण इलाकों की पगडंडियों पर कीचड़
बारिश के बाद मौसम तो सुहाना हो गया, लेकिन लोगों की दुश्वारियां भी बढ़ गई। खासकर ग्रामीण इलाकों में सबसे अधिक परेशानी देखी गई। अभोली, दुर्गागंज, वहिदानगर, ऊंज, जंगीगंज, कौलापुर, औराई, बाबूसराय, सर्रोई, चौरी समेत अन्य इलाकों की सड़कें जलभराव और कीचड़ से पट गई। जिससे आने-जाने वालों को परेशानी उठानी पड़ी। कई इलाकों में तो लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल रहा। त्योहारी दिन होने के कारण महिलाओं को अधिक परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed