फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   28 villages joined in Bhadohi looking for distribution of urban facilities

शहरी सुविधाओं की बांट जोह रहे भदोही में शामिल हुए 28 गांव

Thu, 25 Nov 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
28 villages joined in Bhadohi looking for distribution of urban facilities
ज्ञानपुर/सरोईं। भदोही नगर पालिका क्षेत्र की सीमा विस्तार के दौरान आस-पास के 28 गांवों में शहर में शामिल करने की स्वीकृति मिली। ऐसे में इन गांवों में रहने वाली करीब 40 हजार आबादी को उम्मीद हुई कि अब विकास तेज होगा। शहरी इलाके में शामिल होने से उन्हें बेहतर सड़क, बिजली और अन्य सुविधाएं मिलेंगी, लेकिन अब तक उनकी उम्मीद ही है। गांव में एकमात्र झाड़ू लगाने की बात को दरकिनार कर दिया जाए तो कोई ऐसा काम होता नहीं दिख रहा है जिससे गांव के लोगों को शहरी होने का गर्व हो। इन्हीं 28 गांवों में से एक गांव है बनकट। यहां के लोगों को भी बड़ी उम्मीद थी कि सुविधाएं बढ़ेंगी तो विकास होगा, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ। ग्रामीण कहते हैं कि क्षेत्र में न तो जल निकासी के लिए नाली की सुविधा है न ही उजाले के लिए स्ट्रीट लाइट का इंतजाम। साफसफाई के अभाव में लोगों के सामने संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि जब से ग्रामसभा की बागडोर नगर पालिका भदोही में गई तब से यहां की विकास कार्य थम गई है। ग्रामीणों ने नगर पालिका प्रशासन से गांव की विकास के लिए गुहार लगाई है। नगर पालिका क्षेत्र में गंगापुर, कुशियरां, सरैयां, हिम्मतपुर बकुचियां, पत्तूपुर, सालिमपुर, नूरपुर, जाहिदपुर, सेवापुर, पिपरीस भिखारीपुर आदि गांवों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed