फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   28 thousand students will be promoted

28 हजार छात्र-छात्राएं होंगे प्रमोट

Sat, 29 May 2021 08:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
28 thousand students will be promoted
ज्ञानपुर। कोरोना वायरस के कारण बोर्ड परीक्षा पर छाए असमंजस के बादल शनिवार को छट गए। डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा के निर्णय से जिले में हाईस्कूल के 28 हजार छात्र-छात्राएं जहां प्रमोट होंगे। वहीं इंटर के 24 हजार को जुलाई में संभावित परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा। शासन के निर्णय से अभिभावक से लेकर छात्र-छात्राओं की गतिविधियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

जिले में बोर्ड परीक्षा की तैयारी वैसे नवंबर- दिसंबर से ही चल रही है। जनवरी में परीक्षा केंद्र, छात्र-छात्राओं की संख्या, परीक्षा केंद्रों की संख्या, कक्ष निरीक्षक, केंद्र व्यवस्थापक आदि तय हो गए, लेकिन पहले पंचायत चुनाव और उसके बाद कोरोना वायरस के कारण परीक्षा लगातार टल रही थी। जिसको लेकर छात्र-छात्राओं संग अभिभावकों की चिंता बढ़ गई। शनिवार को डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने हाईस्कूल की परीक्षा निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा जुलाई में कोरोना वायरस की स्थिति देखते हुए कराने का निर्णय लिया है। अगर संक्रमण की रफ्तार थम गई तो जुलाई में इंटर की परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

हाईस्कूल की परीक्षा निरस्त होने से जिले के 28 हजार 364 छात्र-छात्राएं प्रमोट होंगे। जबकि इंटरमीडिएट के 24 हजार से अधिक को परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल गुप्ता ने कहा कि अभी विभाग को आदेश नहीं मिला है। शासन से आदेश आने पर आगे की कार्रवाई होगी। हाईस्कूल के छात्र अक्षय कुमार यादव ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण स्कूल नहीं चल सके। जिसके कारण पढ़ाई नहीं हो सकी। परीक्षा निरस्त कर प्रमोट करने का निर्णय सही है। छात्रा पुष्पा प्रजापति ने भी सरकार के निर्णय का स्वागत किया। छात्र सुजीत कुमार ने कहा कि पंचायत चुनाव के पूर्व परीक्षा करानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पढ़ाई न होने से परीक्षा निरस्त करने का निर्णय ही बेहतर है। अभिभावक सोनू ने कहा कि कोरोना काल में पढ़ाई न होने से छात्र-छात्राएं चिंतित थे। सरकार का निर्णय सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed