फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   27 localities of 7 bodies will be submerged in rain

Bhadohi News: बारिश में डूबेंगे 7 निकायों के 27 मोहल्ले

Wed, 04 Jun 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
27 localities of 7 bodies will be submerged in rain
ज्ञानपुर। इस साल मानसून सीजन में जिले की सात निकायों के 27 मोहल्ले बारिश के पानी में डूबेंगे। निकाय प्रशासन द्वारा नालियों की सफाई के दावों के बावजूद कई ऐसे मोहल्ले हैं। जहां अब तक नाली का निर्माण नहीं हो सका है। वहीं, जहां नाली है भी वहां पर तकनीकी कारणों से हर साल घंटे डेढ घंटे की बारिश में ही डेढ़ से दो फुट तक पानी लग जाता है। निकायों में अब तक इन समस्याओं का समाधान नहीं तलाशा गया है। इससे इस साल भी ये मोहल्ले में बारिश के पानी में डूबेंगे। इससे 35 से 40 हजार की आबादी प्रभावित होगी।
विज्ञापन

जिले में भदोही और गोपीगंज नगर पालिका के अलावा ज्ञानपुर, सुरियावां, खमरिया, नईबाजार और घोसिया नगर पंचायत हैं। इन नगर पंचायतों में ढाई से तीन लाख की अबादी रहती है। सुरियावां नगर पंचायत में नेहरू, गल्ला मंडी और आंबेडकरनगर की दलित बस्ती, नयागंज, सुभाषनगर मलेपुर वार्ड नंबर दो हर साल इस दंश को झेलता है। गल्ला मंडी नगर का मुख्य केन्द्र है। यहां बाजार नगर का निचला हिस्सा है।
विज्ञापन

इससे पूरे नगर का पानी आता है। इसी तरह सुभाष नगर में तो पक्की सड़क और नाली का इंतजाम हो सका है। इसी तरह भदोही में स्टेशन रोड, अहमदगंज, गजिया, पीरखापुर, तकिया कल्लनशाह मेन रोड पर एक घंटा तक बारिश होती है तो एक से डेढ़ से फीट तक पानी लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन रोड पर अब तक नाली नहीं बनी है। वहीं अन्य मोहल्लों में नालियां अंडरग्राउंड नहीं है। जिससे वे जाम हो जाती हैं और बारिश में खूब पानी लगता है। ज्ञानपुर में दुर्गागंज तिराहा, शीतला पाल तिराहा और पुरानी बाजार जैसी जगहों पर नाली नीचे होने से बारिश के दिनों में खूब जलभराव होता है। घोसिया के सिन्हा रोड पर नाली क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इससे बारिश होते ही नाली ओवरफ्लो होता है और पूरी सड़क डूब जाती है। गोपीगंज के वार्ड नंबर तीन बाबा बड़े शिव मार्ग, वार्ड 22 गणेश मंदिर मार्ग, स्टेशन रोड, सोनखरी मार्ग, वार्ड 12 जैसी जगहों पर अब तक पुरानी नालियां ही हैं, जो जाम हो चुकी है या क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
जिससे बारिश होते ही यहां पानी लग जाता है। इन सभी निकायों में करीब 35 से 40 हजार की आबादी जलभराव से प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed