{"_id":"60a7b6198ebc3e2f222d2541","slug":"26-newly-infected-including-policemen-bhadohi-news-vns5905623100","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी समेत 26 मिले नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मी समेत 26 मिले नए संक्रमित
विज्ञापन
कालीन नगरी में कोरोना की रफ्तार धीरे-धीरे थम रही है। इस क्रम में शुक्रवार को एक पुलिसकर्मी समेत 26 नए संक्रमित मिले जबकि 51 ने कोरोना को मात दी। मरीजों के स्वस्थ होने से एक्टिव केस की संख्या घटकर अब केवल 375 रह गई है। वहीं जिले के ग्रामीण अंचलों में गठित निगरानी समितियों ने 95 लोगों को मेडिकल किट उपलब्ध कराया।
दरअसल कोरोना की दूसरी लहर ने सूबे को ही नहीं बल्कि कालीन नगरी को भी हिलाकर रख दिया है। इस क्रम में बीते महीने अप्रैल के पहले सप्ताह से मई के पहले सप्ताह तक हर रोज तकरीबन 100 से लेकर 200 संक्रमित मिल रहे थें। लेकिन मई के दूसरे पखवारे में सक्रमितों की संख्या में कमी आई। गुजरे पांच-छह दिनों से संक्रमित 50 से कम मिल रहे हैं। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में सुरियावां थाने का एक पुलिसकर्मी समेत 26 नए मरीज मिले। 51 संक्रमित स्वस्थ हुए। जांच केंद्रों पर दो हजार 978 लोगों की जांच हुई। इसमें 2045 एंटीजन जबकि 933 का आरटीपीसीआर लैब के लिए भेजा गया।
सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि शुक्रवार को कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई। नए संक्रमितों को होम आइसोलेट कर जरूरी दवाएं दी जा रही है। उन्होंने बताया कि निगरानी समितियां ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय होकर जांच कर जरूरी किट उपलब्ध करा रही हैं।