फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   254 village heads took oath

254 ग्राम प्रधानों ने लिया शपथ

Tue, 25 May 2021 07:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 07:19 PM IST
विज्ञापन
254 village heads took oath
ज्ञानपुर। पंचायत चुनाव के नवनिर्वाचित 254 ग्राम प्रधानों ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से शपथ लेकर गांव के विकास का संकल्प दोहराया। सामान्य शपथ के साथ पहली बार गांव को कोरोना मुक्त रखने, साफ-सफाई, दो गज की दूरी का पालन कराने का भी प्रधानों ने शपथ लिया। 101 ग्राम प्रधान बुधवार को शपथ लेंगे। जिले की 546 ग्राम पंचायतों और पांच हजार से अधिक ग्राम पंचायत सदस्यों का शपथ मंगलवार को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद तक चला।
विज्ञापन

इस दौरान गांवों के पंचायत भवन, स्कूल आदि पर ग्राम पंचायत अधिकारी, एडीओ पंचायत ने शपथ दिलाई। सभी ब्लॉक के बीडीओ वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े रहे। छह ब्लॉक के 254 ग्राम प्रधानों ने गांव के बेहतर विकास का संकल्प लिया। इसके अलावा निगरानी समिति का अध्यक्ष होने के नाते कोविड-19 वायरस से ग्राम पंचायत को बचाने में पूरे मनोयोग से अपने दायित्व का निर्वहन करुंगा/ करूंगी। इसके व्यापक प्रचार-प्रसार, जिसमें दो गज की दूरी, मॉस्क का उपयोग करना, बिना जरूरत घर के बाहर न जाना, बीमारी के प्रारंभिक लक्षण पर ही जांच और चिकित्सक के परामर्श के अनुसार दवाओं का प्रयोग करने का भी शपथ लिया गया। पाली संवाददाता के अनुसार महजूदा गांव में जिला विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने वर्चुअल शपथ दिलाई। ग्राम प्रधान राजमणि पांडेय ने 10 सदस्यों के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस मौके पर ग्राम पंचायत सचिव प्रशांत कुमार, रोजगार सेवक दीपक मौर्य, सूर्यमणि पांडेय, आशुतोष सिंह, नखड़ू चौहान, सोनू वर्मा आदि रहे। सुरियावां के दारापट्टी गांव में दिनेश पाठक ने 11 सदस्यों संग शपथ लिया। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी वंदना श्रीवास्तव सहित अन्य लोग रहे।
विज्ञापन

वहीं औराई विकासखंड के गांवों में सुबह से ही ग्राम विकास अधिकारी अपनी-अपनी पालियों में पहुंचने लगे थे। देर शाम तक चार पालियों में विकासखंड के 72 गांवों में ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण कराया गया। औराई विकास खंड कार्यालय से वर्चुअल कांफ्रेंसिंग के जरिए खंड विकास अधिकारी श्याम जी एडीओ पंचायत सुरेश त्रिपाठी ने शपथ दिलाया। जिला पंचायत राज अधिकारी बालेशधर द्विवेदी ने बताया कि पहले दिन 254 ग्राम प्रधानों ने शपथ लिया। शेष 101 प्रधान बुधवार को शपथ लेंगे। भुड़की में ग्राम प्रधान लालजी यादव, सेऊर में बृज कुमारी, सरायरूद्दी में रामलाल यादव ने शपथ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed