फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   25,000 reward on the accused of killing by crushing with a car

Bhadohi News: गाड़ी से कुचलकर हत्या करने के आरोपी पर 25 हजार का इनाम

Fri, 19 Dec 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
25,000 reward on the accused of killing by crushing with a car
ज्ञानपुर (भदोही)। भदोही कोतवाली क्षेत्र के घसकरी गांव निवासी कमलाकांत दुबे की हत्या के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुख्य आरोपी सुजीत यादव पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया। सुजीत ग्राम प्रधान मनीष यादव का भाई है। उस पर दुकान का शटर बंद करते समय कमलाकांत की गाड़ी से कुचलकर हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद से ही आरोपी सुजीत फरार चल रहा है। मामले में ग्राम प्रधान और उसके भाई पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं जबकि चाचा मुन्नालाल ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। घसकरी गांव निवासी कमलाकांत दुबे की 10 दिसंबर की रात कार से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। कमलाकांत दुबे ने प्रधान के भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। 10 दिसंबर को ही जिला प्रशासन ने प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज किए थे। उसी दिन पुलिस ने प्रधान के बड़े भाई मेहीलाल को शांतिभंग में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने सीसीटीवी से मिले साक्ष्यों के आधार पर प्रधान व उसके भाई को तत्काल गिरफ्तार कर लिया था। मृतक कमलाकांत दुबे के बेटे विवेक की तहरीर पर प्रधान, उसके भाई, चाचा मुन्ना यादव और गाड़ी से कुचलने के आरोपी भतीजे सुजीत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गत सोमवार को प्रधान के चाचा मुन्ना यादव ने एसीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। प्रधान का भतीजा अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने प्रधान के भतीजे व हत्या के मुख्य आरोपी सुजीत यादव पर 25 हजार का इनाम घोषित किया। एसपी ने बताया कि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed