फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   25 players of the district are selected for the post of constable

Bhadohi News: जिले के 25 खिलाड़ियों का आरक्षी पद पर चयन, यूपी पुलिस की टीम से खेलेंगे

Sun, 28 May 2023 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
25 players of the district are selected for the post of constable
जिले के 25 खिलाड़ियों का यूपी पुलिस में आरक्षी पद के लिए चयन किया गया है। यह चयन खिलाड़ियों के बेहतर खेल को देखते हुए किया गया है। ये सभी यूपी पुलिस की टीम से खेलेंगे।
विज्ञापन

यूपी पुलिस की टीम में कबड्डी, हॉकी, हैंडबाल 12 खेलो में पुरुष और नौ खेलों में महिला खिलाड़ियों चयन पूरे प्रदेश में हुआ है। इनमें कुल आठ खेलों में जिले के 25 खिलाड़ी चयनित किए गए हैं। जिले से जिन खिलाड़ियों का चयन हुआ है, उनमें वाटर स्पोर्ट्स के खिलाड़ी आदित्य, अभिमन्यु पटेल, वालीाबॉल की खिलाड़ी श्रेयांश और अग्रिमा त्रिपाठी शामिल हैं। इसी तरह बास्केटबाॅल की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बरखा सोनकर, मो. कैफ, हैंडबाल के अमित और शुभम सिंह, कबड्डी की खिलाड़ी निवेदिता पटेल, बेबी और धनंजय कुमार, हॉकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी अनंत विश्वकर्मा, राहुल यादव, कमल नरायण, विशाल कुमार वर्मा, समर्थ प्रजापती, सूरज सिंह, पल्लवी कुमारी, स्वाति सिंह, जिम्नास्टिक के संदीप कुमार और तैराक कमल कुमार सहानी, वंदना सहानी, मुस्कान, पटेल, नैन्सी पटेल को यूपी पुलिस की टीम में स्थान दिया गया है। सभी खिलाड़ी आरक्षी पद पर तैनात होंगे और यूपी पुलिस की टीम की ओर से खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed