फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   25 new Corona positive including ADM and CMS

एडीएम और सीएमएस समेत 25 नए कोरोना पॉजिटिव

Wed, 22 Jul 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
25 new Corona positive including ADM and CMS
जिला अस्पताल ज्ञानपुर में स्क्रीनिंग कराने जुटे लोग। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। भदोही जिले के अपर जिलाधिकारी और जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक समेत कोरोना के 25 नए मरीज मिले हैं। एडीएम, सीएमएस और जिला अस्पताल के एक चिकित्सक समेत छह लोग ट्रूनैट मशीन पर रैंडम सैंपलिंग के बाद कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद एडीएम कार्यालय और सीएमएस ऑफिस को सैनिटाइज कराया गया। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 296 हो गई है।
विज्ञापन

भदोही जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बदस्तूर जारी है। अब प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को भी कोरोना वायरस तेजी से चपेट में ले रहा है। उपजिलाधिकारी के बाद बुधवार को अपर जिलाधिकारी भी ट्रूनैट मशीन पर कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाए गए हैं। सीएमएस और एक चिकित्सक भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इसके अलावा घोसिया बाजार के 58 वर्षीय पुरुष, सुरियावां का 25 वर्षीय युवक, गोपीगंज के खरहट्टी मोहाल का 46 वर्षीय पुरुष और 28 वर्ष का लड़का, कठारी निवासी 31 वर्षीय पुरुष, नरउर गांव की 55 वर्षीय महिला, 32 वर्ष का युवक, सहसेपुर के मां-बेटे, एसबीआई की खमरिया शाखा का 26 वर्षीय कर्मचारी, धनापुर उत्तरी गांव निवासी 30 वर्षीय पुरुष, दरवांसी गांव निवासी एक 48 वर्षीय व्यक्ति, उगईपुर गांव निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति और एक किशोर, भदोही मेन रोड निवासी 25 वर्षीय युवक, पड़ोसी जनपद जौनपुर के दीनापुर निवासी बुजुर्ग और पलटूपुर निवासी 28 वर्षीय पुरुष, खमरिया निवासी 34 वर्षीय पुरुष, ज्ञानपुर पोस्ट ऑफिस के दो युवा कर्मचारी, पुलिस लाइन का एक पुरुष और भदोही कोतवाली का 42 वर्षीय पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 19 लोग आरटी पीसीआर जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि अन्य छह लोग ट्रूनैट मशीन पर जांच में पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव मिले सभी लोगों का सैंपल कलेक्शन 19, 20 और 21 जुलाई को लिया गया था। मंगलवार देर रात आई रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन

तेजी से बिगड़ रहे हालात, संभलिए जनाब!
ज्ञानपुर। जिले में कोरोना मरीजों की तादाद तेजी से बढ़ रही है। अब तक 296 मरीज मिल चुके हैं। इससे हालात संवेदनशील होते जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने घर-घर जाकर रैंडम सैंपलिंग की योजना तैयार की है, मगर अब तक उसे समुचित तरीके से अमलीजामा नहीं पहनाया जा पाया है। इसके लिए अलग से एक कोविड कंट्रोल रूम बनाकर प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। बावजूद इसके प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि घर-घर जाकर सैंपलिंग कराने के लिए व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed