फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   22,000 Students Vie for Admission to 14,000 Seats

Bhadohi News: 14 हजार सीटों पर प्रवेश के लिए 22 हजार विद्यार्थी दावेदार

Wed, 29 Apr 2026 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
22,000 Students Vie for Admission to 14,000 Seats
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड का रिजल्ट आ चुका है। अब छात्र-छात्राओं ने स्नातक में प्रवेश के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्नातक, आईटीआई और पॉलिटेक्निक को मिलाकर जिले में कुल करीब 14 हजार सीटें हैं, जबकि इंटर में 22 हजार छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। सीट और उत्तीर्ण विद्यार्थियों के अनुपात में करीब आठ हजार का अंतर होने से एक बार फिर प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 23 अप्रैल को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षाफल जारी किया गया। इंटर उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राएं अब उच्च शिक्षा की ओर कदम बढ़ाएंगे। बोर्ड परीक्षा में शामिल करीब 27 हजार परीक्षार्थियों में 22 हजार आठ विद्यार्थी उत्तीर्ण हो गए। जून से ही स्नातक में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वैसे जिले में तीन राजकीय और 25 वित्तविहीन डिग्री कॉलेज हैं। इसमें कुल नौ हजार के करीब सीटें हैं, जबकि आईटीआई और पॉलिटेक्निक को मिलाकर यह संख्या करीब 14 हजार तक पहुंचती है। ज्ञानपुर, भदोही और औराई के तीनों राजकीय कॉलेजों में छात्र-छात्राएं प्रवेश के लिए अधिक दिलचस्पी दिखाते हैं। इससे मेरिट वालों को तो प्रवेश मिल जाएगा, लेकिन कम अंक वाले छात्रों को प्रयागराज के जिलों में जाना पड़ेगा। तकनीकी शिक्षा में भी उम्मीद से कम सीटें होने से भी परेशानी बढ़ेगी। जिले में काशी नरेश राजकीय विश्वविद्यालय, केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में ही सबसे अधिक सीटें हैं। आईटीआई के नोडल प्रधानाचार्य विनोद कुमार का कहना है कि जून-जुलाई से विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश शुरू किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा। सभी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed