फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   22 flood posts are active, monitoring will be done from 11 control rooms

Bhadohi News: 22 बाढ़ चौकियां सक्रिय, 11 कंट्रोल रूम से होगी निगरानी

Mon, 23 Jun 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
22 flood posts are active, monitoring will be done from 11 control rooms
बारिश शुरु होते ही प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। डीएम के निर्देश पर सभी 22 बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है। प्रभावितों की सहायता एवं सुरक्षा के लिए 11 कंट्रोल रुम स्थापित हो गए हैं। इसमें एक कलेक्ट्रेट, तीन तहसील, छह ब्लॉक और एक सीएमओ कार्यालय में स्थापित किया गया है। बाढ़ प्रभावितों के लिए चौकियों के आसपास शरणालय स्थल भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में गंगा तटीय इलाका करीब 35 से 40 किमी है। इसमें से कई गांव ऐसे हैं। जहां गंभीर रूप से बाढ़ की स्थिति बनती है। खासकर डीघ ब्लॉक के कोनिया क्षेत्र के छेछुआ, भुर्रा, इटहरा और मवैया थानसिंह, हरिरामपुर गांव बाढ़ की दृष्टिकोण से अति संवेदनशील की श्रेणी में हैं। मानसूनी बारिश धीरे-धीरे शुरु हो गई है। भले ही गंगा का जलस्तर अभी सामान्य है, लेकिन प्रशासन की तरफ से बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है। बाढ़ से प्रभावित होने वाले 212 गांव में विभागीय टीमों को समय-समय पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। एडीएम ने बताया कि प्रभावित लोगों के लिए 22 बाढ़ राहत शिविर स्थापित होंगे। 40 छोटी नाव, 15 बड़ी नाव, 10 मझौली नाव, एक सरकारी नाव, तीन मोटर बोट और 13 गोताखोर को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि सभी 22 बाढ़ चौकियों पर दो-दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है। एक कर्मचारी चौकी पर 12 घंटे रहेगा। जिला स्तरीय बाढ़ कंट्रोल रूम कलेक्ट्रेट में स्थापित किया गया है। जिसका नंबर 05414-250223 और 05414-250308 हैं। इसके अलावा राहत एवं बचाव कार्य में मदद के लिये मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय, सभी छह ब्लॉक कार्यालय और तीनों तहसीलों में बाढ़ राहत कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

--------
यहां स्थापित की गई है बाढ़ चौकियां
ज्ञानपुर। औराई ब्लॉक में डेरवां, खमरिया, द्वारिकापुर, सहसेपुर, डीघ में धनतुलसी, लखनपुर, भदरांव, कटरा, इटहरा, कलिजरा, इनारगांव, बिहरोजपुर में बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। इसी तरह सुरियावां विकास खंड के करियांव, अबरना, सांडा, रामनगर तथा भदोही में सर्रोई, मुंसीलाटपुर, तुलसीचक, मईहरदोपट्टी और ज्ञानपुर विकास खंड में रमईपुर, मतेथु, कसियापुर, श्रीकांतपुर व भगवानपुर में बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां स्थापित की गई है बाढ़ चौकियां
ज्ञानपुर। औराई ब्लॉक में डेरवां, खमरिया, द्वारिकापुर, सहसेपुर, डीघ में धनतुलसी, लखनपुर, भदरांव, कटरा, इटहरा, कलिजरा, इनारगांव, बिहरोजपुर में बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। इसी तरह सुरियावां विकास खंड के करियांव, अबरना, सांडा, रामनगर तथा भदोही में सर्रोई, मुंसीलाटपुर, तुलसीचक, मईहरदोपट्टी और ज्ञानपुर विकास खंड में रमईपुर, मतेथु, कसियापुर, श्रीकांतपुर व भगवानपुर में बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed