{"_id":"5c815a61bdec221405599e1b","slug":"21551981153-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन औषधि दिवस पर गोष्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन औषधि दिवस पर गोष्ठी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। गुरूवार को नगर स्थित महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में जन औषधि दिवस मनाया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना का प्रचार प्रसार करने के साथ साथ लोगों को जेनरिक दवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में चिकित्साधिकारी, वीके मौर्य ने कहा कि भारतीय जन औषधि परियोजना प्रधानमंत्री की चलाई गई सस्ती दवा योजना है जिसके माध्यम से लोगों को महंगी दवाएं 90 प्रतिशत सस्ते में मिल सकती है। बताया कि आज पूरे देश में जन औषधि दिवस मनाया जा रहा है इसके माध्यम से लोगों को न केवल इन दवाओं के बारे में जागरूक करना है बल्कि उन्हें इनके इस्तेमाल के लिए प्रेरित भी करना है। बताया कि बीते तीन वर्षों में जेनरिक औषधियों की बाजार में हिस्सेदारी में तीन गुना तक बढ़ी है।
गोष्ठी में कुछ दवाओं के बाजार और जनऔषधि केंद्र की कीमतों के बारे में बताया गया जो 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ते में मिल रही हैं। इस मौके पर केंद्र संचालक अभिषेक यादव, डा.एचके पटेल, डा.जेपी मौर्य, डा.आरआर मौर्य, डा.एके सिंह, प्रदीप कुमार भट्ट, संतोष कुमार, राम नयन, राम समुज, बिंदु सिंह आदि रहे।