फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   फिर बदला मौसम का मिजाज, बढ़ी चिंता

फिर बदला मौसम का मिजाज, बढ़ी चिंता

Mon, 04 Mar 2019 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
फिर बदला मौसम का मिजाज, बढ़ी चिंता
ज्ञानपुर। जिले में मौसम का मिजाज रविवार को एक बार फिर बदला। आसमान में छाए बादलों के बीच सुबह 11 से 12 बजे के मध्य जिले के कई हिस्सों में बूंदाबांदी और कई जगहों पर बारिश हुई। तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ गई। कई स्थानों पर बारिश से कच्ची सड़कों पर कीचड़ हो गया। तेज हवा चलने से सरसों और अगैती गेहूं की फसलें जहां गिर गईं, वहीं ओले गिरने की आशंका से किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन

फरवरी के पहले पखवारे में बारिश के बाद मौसम सामान्य हो गया था। दिन में धूप के साथ गर्मी और रात में गुलाबी ठंड आ गई थी। इससे लोगों को लगने लगा कि अब ठंड जा रही है, लेकिन पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश का असर पिछले एक सप्ताह से जिले में दिख रहा है। बुधवार को हल्की बारिश के बाद दो से तीन दिनों तक स्थिति ठीक रही। लेकिन रविवार को सुबह करीब 11 बजे के बाद ज्ञानपुर, गोपीगंज, भदोही समेत अन्य इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो गई। कुछ इलाकों में बारिश होने से कीचड़ भी हो गया। मौसम में आए बदलाव से ठंड में इजाफा हो गया है। बूंदाबांदी संग तेज हवा चलने से खेतों में तैयार सरसों की फसल और गेहूं की अगैती फसलें भी गिर गईं। देवाजितपुर के किसान भोलानाथ उपाध्याय, सदौपुर के ब्रह्मजीत शुक्ला, कठौता के रामेश्वर दयाल मिश्रा ने कहा कि अब तक का मौसम फसलों के लिए लाभकारी रहा। गेहूं, सरसों की पैदावार ठीक होने की उम्मीद है, लेकिन अगर ओले पड़ेंगे तो काफी नुकसान होगा। उधर जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि हल्की बूंदाबांदी या बरसात का फसलों पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। तेज हवा न चले साथ ही ओले न पड़े तो बारिश लाभकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed