{"_id":"5c211c50bdec22570e7901e0","slug":"21545673808-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। भारत रत्न स्व.अटल विहारी वाजपेयी के 95वीं जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में भाषण और चार्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने भारत रत्न की जीवनी व समाज हित में किए गए उत्कृष्ट कार्यों, उनकी कार्यकुशलता और सहजता को चार्ट पेपर पर उकेरा। भाषण में भी छात्रों ने पूर्व प्रधानमंत्री के कार्यों की प्रसंशा की।
भाषाण प्रतियोगिता में दीपक बिंद प्रथम, सोमी अली अख्तर द्वितीय, तहनियत अंसारी तृतीय रहे। चार्ट प्रतियोगिता में ताबिंदा अंसारी प्रथम, काजल तिवारी द्वितीय तथा आसमा अंसारी तृतीय रहीं। पुरस्कार की घोषणा करते हुए प्राचार्य डा.सत्येंद्र प्रसाद ने कहा कि महान पुरुषों के पदचिह़नों का सबको अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों को छात्र जीवन में ही संबंधित विषयों की किताबों का भी अध्ययन करना चाहिए ,इससे काफी कुछ सीखने को मिलता है। भरपूर जानकारी होने से आत्मबल ऊंचा रहता है।
प्राचार्य ने पूर्व प्रधानमंत्री की प्रसंशा करते हुए कहा कि उनके अंदर भारत रत्न के अलावा कवि, पत्रकार, राजनेता सब बसते थे फिर भी उनके अंदर सहजता थी। ऐसे विराट व्यक्तित्व के विचारो को जन जन तक पहुंचाना समय की मांग है। इस मौके पर डा.बृजेश सिंह, डा.गौतम गुप्ता, डा.माया यादव, डा.वर्षा रानी, डा.रुस्तम अली, डा.आशुतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
भदोही। भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) में भी पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई गई। इस मौके पर कार्यक्रम में स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके सपनो के भारत का निर्माण करने का संकल्प लिया। इस मौके पर उपस्थित स्टाफ के साथ साथ छात्रों ने अटल बिहारी वाजपेयी की चुनिंदा कविताएं पढ़ कर सुनाई। प्रो.एसके पाल ने कहा कि उनके व्यवहार-आचार का हम सबको पालन करना चाहिए। कार्यक्रम में प्रो.आरके मलिक, जयंत देशपांडेय, डा.मोमिता बेरा, डा.अतानु मन्ना, आशेष मिश्रा, शैलेश सिंह, मोनिका कुमारी, श्वेतांक शेखर आदि मौजूद रहे।