{"_id":"5c12a73342c7925d0c39aeb8","slug":"21544726323-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला विधिक अधिकारों पर ज्ञान प्रश्नोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला विधिक अधिकारों पर ज्ञान प्रश्नोतरी
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। नगर स्थित डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय डिग्री कालेज में गुरूवार को महिलाओं के विधिक अधिकारों पर सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के लगभग 4 सौ छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। चालू माह के अंतिम सप्ताह में परिणाम की घोषणा की जाएगी जिसमे विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।परीक्षा समन्वयक डा.वर्षा रानी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को महिला अधिकारियों से परिचित कराना है। राष्ट्रीय महिला आयोग के निर्देश पर इसका आयोजन किया गया। लोगों को उनके अधिकारों की जानकारी होने से उनमे आत्मबल बना रहेगा। उन्होंने बताया कि सभी प्रतिभागियों को ढाई घंटे के प्रश्नपत्र में 80 वैकल्पिक उत्तरों वाले प्रश्नों के जवाब देने थे। इसके माध्यम से महिलाओं के विधिक अधिकारों की जानकारी को बढ़ावा देना है।
प्रश्नों में मुख्य रूप से महिलाओं के हित में शासन द्वारा क्या क्या सुविधाएं दी जा रही हैं?, राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष कौन हैं? महिला आयोग द्वारा प्रकाशित पत्रिका का क्या नाम है?, भारतीय संविधान में मूल कर्तव्यों की संख्या कितनी है? आदि। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का मूल्यांकन दिसंबर के अंतिम सप्ताह में किया करते हुए विजेताओं की घोषणा और उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर प्राचार्य डा.सत्येंद्र प्रकाश, डा.यशवीर सिंह, डा.माया यादव, डा.बृजेश सिंह, डा.भावना सिंह, डा.गौतम गुप्ता, डा.राजकुमार यादव, डा.आशुतोष सिंह, डा.अनुराग सिंह, आदि उपस्थित रहे।