{"_id":"5c0d64b2bdec2241871ffadd","slug":"21544381618-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जिले में आएंगे केंद्रीय संयुक्त सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जिले में आएंगे केंद्रीय संयुक्त सचिव
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। संयुक्त सचिव ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार कामरान रिजवी 10 दिसंबर को दोपहर दो बजे जिले में दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। वह दोपहर तीन बजे कलेक्ट्रेट सभागार में 100 दिन के एमएसएमई और उसके बाद शाम पांच बजे मनरेगा योजना के तहत कराए गए कार्यों की समीक्षा करेंगे।
11 दिसंबर को सुबह नौ बजे ज्ञानपुर विकास खंड के कसिदहां गांव का निरीक्षण करेंगे। जबकि 11 बजे अभोली के नीबी गांव में वह चौपाल में जनसमस्याएं सुनेंगे। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने कहा कि 11 दिसंबर को रात आठ बजे वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि समीक्षा के मद्देनजर अपने-अपने कार्य पूर्ण कर लें। संयुक्त सचिव के आगमन के मद्देनजर सरकारी विभागों में गहमागहमी बढ़ गई है। अधिकारियों की टीम संयुक्त सचिव के निरीक्षण वाले गांवों कसिदहां और नीबी में एक दिन पहले से ही जाकर विकास कार्यों का जायजा ले रही है।