फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ट्रक-ट्रैक्टर भिड़ंत, बाल बाल बचा ट्रैक्टर चालक

ट्रक-ट्रैक्टर भिड़ंत, बाल बाल बचा ट्रैक्टर चालक

Wed, 31 Oct 2018 01:38 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
ट्रक-ट्रैक्टर भिड़ंत, बाल बाल बचा ट्रैक्टर चालक
भदोही। औराई रोड पर मंगलवार को तड़के ट्रक और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गई। इससे ट्रैक्टर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घबरा गए और दौड़कर मौके पर पहुंचे। तब तक ट्रक चालक फरार हो गया था। ट्रैक्टर स्वामी ने ट्रक चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। नगर के रजपुरा चौराहे से लेकर औराई तक खस्ताहाल मार्ग जानलेवा साबित हो रहा है। सड़क निर्माणाधीन होने के बाद भी ट्रक फर्राटा भरते रहते हैं लेकिन इससे छोटे वाहन सवार हादसों का शिकार हो रहे हैं। मंगलवार को सुबह एक ट्रैक्टर रजपुरा से प्रजापतिपुर की ओर जा रहा था। औराई रोड पर पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उसे सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर की दिशा पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त गया लेकिन चालक संजय तिवारी बाल-बाल बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जिस तरह से टक्कर हुई, उसमें सभी का साफ बच जाना आश्चर्य जैसा है। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। ट्रैक्टर पूर्व जिला पंचायत सदस्य वंदना तिवारी का है। सूचना मिलने पर उनके पति पप्पू तिवारी मौके पर पहुंच गए। ट्रैक्टर स्वामी ने उन्होंने ट्रक चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed