फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   कलंक नहीं हैं मानसिक रोग

कलंक नहीं हैं मानसिक रोग

Thu, 27 Sep 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
कलंक नहीं हैं मानसिक रोग
ज्ञानपुर। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बुधवार को विश्व अल्जाइमर्स दिवस के उपलक्ष्य में जिला पंचायत सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें अल्जाइमर रोग के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केएनपीजी कॉलेज के शिक्षक डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी ने कहा कि खुश रहने से मानसिक बीमारी नहीं होती। इसलिए हमेशा खुश रहने का प्रयास करना चाहिए। विडंबना है कि आधुनिक जीवन में ज्यादातर लोगों का अंतरमन खुश नहीं है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश सिंह ने कहा कि हमारे देश में प्रति हजार 73 लोग मानसिक बीमारी से ग्रसित हैं। जबकि यूपी में आठ प्रतिशत लोग इससे प्रभावित हैं। अल्जाइमर रोग 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को जल्दी प्रभावित करता है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और मानसिक स्वास्थ्य के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि मानसिक रोग को लेकर अब भी कुछ लोगों में भ्रम है। कुछ लोग इसे कलंक मानते हैं। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। इसका उपचार संभव है। मानसिक रोगों के कई कारण हो सकते हैं। मसलन आनुवंशिकी, मस्तिष्क घात, पारिवारिक कलह, मधुमेह आदि। इस मौके पर डॉ. सुशील मिश्रा, डॉ. भारतेंदु द्विवेदी, डॉ. अशोक कुमार, रोहिताश दुबे, विनय भारती, आशीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व विश्व अल्जामइर्स दिवस और राष्ट्रीय डिमेंसिया जागरूकता सप्ताह के तहत नगर में जागरूकता रैली निकाली गई। जिला अस्पताल से निकली रैली को सीएमओ और सीएमएस डॉ. डीवी प्रसाद ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में केएनपीजी कॉलेज, जीआईसी और एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed