{"_id":"5b0859f44f1c1b946e8b4a1b","slug":"21527273972-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन अस्पतालों का किया निरीक्षण, मिली खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन अस्पतालों का किया निरीक्षण, मिली खामियां
Updated Sat, 26 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
सुरियावां। महाराजा बलवंत सिंह जिला चिकित्सालय के सीएमएस ने शुक्रवार को सुरियावां नगर के तीन निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। इससे अस्पताल संचालकों में खलबली मच गई। जांच के दौरान अस्पतालों में कई खामियां मिलीं। जिस पर कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट सीएमओ को भेज दी गई। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से निजी अस्पतालों के संचालन के लिए कई गाईडलाइन जारी की गई है। गिने-चुने अस्पतालों को छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर में कई मानक को पूरा नहीं किया जाता। शासन के निर्देश पर सीएमओ डॉ. सतीश सिंह ने सीएचसी प्रभारियों को निजी अस्पतालों की जांच का निर्देश दिया है। शुक्रवार को एमबीएस के सीएमएस डॉ. जय नरेश की अगुवाई में डॉ. सऊद ने सुरियावां नगर में स्थित आदर्श हास्पिटल, जीवनदान हास्पिटल और संजीवनी अस्पताल का निरीक्षण किया। सीएमएस डॉ. जय नरेश ने बताया कि अस्पतालों ने अपना नवीनीकरण अब तक नहीं कराया है। रजिस्ट्रेशन के दौरान सभी बीमारियों के इलाज के लिए चिकित्सकों का प्रोफार्मा दिया गया है, जबकि वास्तविकता में सिर्फ एक ही चिकित्सक के भरोसे ही अस्पताल संचालित हैं। एक ही चिकित्सक अल्ट्रासाउंड कर रहे हैं। वही मरीजों को भी देख रहे हैं। यह स्वास्थ्य मंत्रालय की गाईडलाइन के विपरीत है। अस्पतालों में गंदगी सहित अन्य कमियां मिलीं। सीएमएस ने कहा कि जांच रिपोर्ट सीएमओ को भेजी गई है। उनके स्तर से अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन