{"_id":"59c01a044f1c1bb6688b5399","slug":"21505761796-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औराई जोन ने भदोही जोन को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औराई जोन ने भदोही जोन को हराया
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औराई (भदोही)।
काशीराज इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार को माध्यमिक विद्यालय की अंतर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कई टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में औराई जोन ने भदोही जोन को हराकर विजेता बनी। औराई की टीम अब मिर्जापुर जिले के पैडाथपुर इंटर कालेज में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।
अंतरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता में कई टीमों ने एक-दूसरे को हराने के लिए दमखम दिखाया। फाइनल मुकाबले में भदोही की टीम ने 10 ओवर में 73 रन बनाई। जवाब में खेलने उतरी औराई की टीम नौवें ओवर में मैच को जीत लिया। औराई की ओर से हेमंत ने आठ चौका और दो छक्के की मदद से 52 बनाए। मैन ऑफ द मैच हेमंत और मैच ऑफ द सीरिज सुमित चौबे रहे। बेहतरीन फिल्डिंग का पुरस्कार कप्तान सोनू सरोज को दिया गया। इसके पूर्व मैच का उद्घाटन प्राचार्य नितम कुशवाहा और बरिष्ठ शिक्षक दिनेश सिंह ने किया। कोच संजय सिंह ने तीनों जोन से आए लोगों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर शंभूनाथ पांडेय, प्रेम बहादुर सिंह, चांद बाबू, रामराज यादव, विकास तिवारी, कृष्ण कुमार सिंह, मंशाराम, दिनेश मौर्य आदि रहे।