{"_id":"5caf8a38bdec2258a5433370","slug":"201555008056-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर तोड़कर ट्रक मकान में घुसा,हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर तोड़कर ट्रक मकान में घुसा,हादसा टला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर क्षेत्र स्थित राजमार्ग बड़ा चौराहा के पास बृहस्पतिवार भोर में अनियंत्रित एक ट्रक डिवाइडर को तोड़ते हुए मकान में घुस गया। इससे हालांकि बड़ा हादसा तो नहीं हुआ, लेकिन राजमार्ग के उत्तरी लेन पर लंबा जाम लग गया। आठ घंटे तक ट्रक के उसी स्थान पर फंसे रहने से हाईवे पर वहिदा मोड से लालानगर तक तकरीबन 15 किलोमीटर लंबा जाम लगने से यातायात बेहाल हो गया। 12 बजे के बाद ट्रक हटाया जा सका। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका।
बृहस्पतिवार को भोर में चार बजे के आसपास इलाहाबाद से वाराणसीी की ओर तेज गति से जा रहे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और चौराहे के समीप निर्माणाधीन ओवरब्रिज के लिए एनएचएआई की ओर से टीनशेड और पत्थरों को रखवाकर बनाए गए डिवाइडर को घसीटते हुए विजय विश्वकर्मा के मकान के पास जाकर रुका। अंधेरा होने और मकान के बारजे में किसी के न होने से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन जैसे-जैसे अंधेरा छंटता गया, राजमार्ग पर वाहनों की कतार लंबी होती गई। सुबह होने पर लोगों ने जब यह नजारा देखा तो सब अवाक रह गए। तत्काल इसकी सूचना राजमार्ग प्राधिकरण के साथ कोतवाली पुलिस को दी गई। चौराहे के पास डिवाइडर को घसीटते हुए मकान के पास जाकर रुके ट्रक को हटाने में बरती गई लापरवाही के कारण टोल प्लाजा से लेकर वहिदानगर तिराहे तक लगभग 15 किलोमीटर लंबे जाम में उत्तरी लेन पूरी तरह जकड़ गया।
जाम में जहां एंबुलेंस के साथ-साथ स्कूली और अधिकारियों के वाहन भी घंटों फंसे रहे। तमाम वाहन दक्षिणी लेन पर उतरकर जाते दिखे। यह स्थिति दोपहर 12 बजे तक रही। कड़ी धूप और उमसभरी गर्मी के कारण सभी छोटे-बड़े वाहन चालकों को पसीना छोड़ना पड़ा। लोगों में इस बात की नाराजगी बनी रही कि अलसुबह ही प्राधिकरण एवं पुलिस ने तत्परता दिखाई होती तो जाम न लग पाता। दोपहर बाद ट्रक के हटने के बाद जाम समाप्त हुआ और वाहनों का पहिया चलने लगा।