फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   गर्मी की शुरुआत में शहर में पेयजल संकट गहराया

गर्मी की शुरुआत में शहर में पेयजल संकट गहराया

Wed, 10 Apr 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
गर्मी की शुरुआत में शहर में पेयजल संकट गहराया

विज्ञापन
भदोही। गर्मी शुरू होते ही शहर में पेयजल संकट गहरा गया है। जलापूर्ति के लिए गत वर्ष तीन दर्जन सबमर्सिबल पंपों की स्थापना से कुछ कुछ वार्डों में पेयजल व्यवस्था अच्छी हो गई लेकिन कुछ वार्डों में खराब सबमर्सिबल पंप व्यवस्था को मुंह चिढ़ा रहे है। कुछ मोहल्लों में पाइपलाइन इतनी पुरानी हो चकी हैं कि लोग दूषित जलापूर्ति की शिकायत कर रहे हैं। ज्यादातर हैंडपंप खराब हैं। जिनके मरम्मत कराने का काम अब तक शुरू नहीं हो पाया है।
नगर के छह वार्ड ऐसे हैं, जहां कपानी की समस्या ज्यादा गंभीर है। कजियाना वार्ड संख्या 22 में सबसे खराब स्थिति है। वहां दो सबमर्सिबल पंप सही से पानी नहीं दे रहे हैं। इसी वार्ड के गुलामइसापुर में पंप की बोरिंग तो हुई लेकिन पंप नहीं डाला गया। मोहल्ले के बकरीदी और राकेश प्रजापति, इस्तीयाक खां ने कहा कि वार्ड में लगे 10 हैंडपंप भी खराब हैं। सभासद जरीना बानो ने कहा कि इस बारे में कई बार लिखित शिकायत के बाद भी उन्हें ठीक नहीं किया गया।
विज्ञापन

वार्ड संख्या 11 पूरे रहीम जल्लापुर में पेयजल पाइपलाइन नहीं है। यहां छह सबमर्सिबल पंप लगे हैं, जिसमें दो का पानी पीने लायक नहीं है। मोहल्ले के आजाद अंसारी, अश्फाक अंसारी, बेचन अंसारी, वसीम अंसारी ने बताया कि आलमपुर से पूरे रहीम तक सात सौ मीटर पाइपलाइन का विस्तार होने से समस्या हल हो सकती है। पीरखांपुर वार्ड में पाइप लाइन निष्प्रयोज्य हो चुकी है। लेकिन इसके स्थान पर दूसरी व्यवस्था नहीं हो सकी। महिलाओं को घरों से निकल कर हैंडपंप पर पानी के लिए लाइन लगानी पड़ती है। घमहांपुर वार्ड के सभासद महेंद्र नाथ बिंद ने बताया कि उनके वार्ड में कुल छह पंप स्थापित किए गए लेकिन उनका पानी पाइपलाइन से घरों तक नहीं पहुंचाया जा रहा है। लोगों को पंप से पानी ढोना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नूरखांपुर के सभासद सबीना परवीन ने बताया कि वार्ड में दो मे से एक सबमर्सिबल पंप से पानी मिल रहा है। दो मे से एक हैंडपंप भी खराब है। वार्ड में 5 सौ मीटर पेयजल पाइपलाइन विस्तार हो जाने से स्थिति में सुधार हो सकता है।
पचभैय्या वार्ड के सभासद दानिश सिद्दीकी ने बताया कि कुल 4 पंप में से एक को पाइपलाइन से नहीं जोड़ा जा सका है जबकि एक मशीन का पानी अब तक साफ नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि अगर अभी कदम नहीं उठाए गए तो अगले महीने पानी की विकट समस्या हो जाएगी।

--
बन रही है खराब हैंडपंपों की सूची: ईओ
नगर क्षेत्र में खराब हैंडपंपों को हम ठीक कराते रहते हैं। यदि रिबोर होना होता है तो उसकी शिफारिश जल निगम को भेज दी जाती है। मुख्य समस्या रिबोर की है। कुछ सबमर्सिबल पंपों के इंटर कनेक्शन नहीं हो पाने की जानकारी है जिनका हल भी शीघ्र निकाला जा रहा है। सभासदों से अपने अपने वार्ड के खराब हैंडपपंपों और सबमर्सिबल पंपों के बारे में सूचना मांगी गई है। जिन्हें ठीक करा दिया जाएगा।- पूर्णिमा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed