{"_id":"5c5c2875bdec2253a33c54d3","slug":"201549543541-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिकता के साथ महिलाओं को मिले न्याय:अनिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिकता के साथ महिलाओं को मिले न्याय:अनिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। महिलाओं को न्याय दिलाना आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अब पहचान पत्र के साथ आयोग के वाट्सअप नंबर-6306511708 महिलाएं शिकायत दर्ज कराकर न्याय प्राप्त कर सकती हैं। उक्त बातें बुधवार को ज्ञानपुर गेस्ट हाउस में महिला उत्पीड़न की जनसुनवाई करते हुए सदस्य सचिव राज्य महिला आयोग अनीता सिंह ने कहीं।
उन्होंने दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, ससुराल पक्ष से प्रताड़ित होने समेत हर पहलू पर विस्तार जानकारी हासिल करते हुए संबंधित रेंज के क्षेत्राधिकारियों और महिला थाने को प्राथमिकता के आधार पर जांच कर न्याय दिलाने का निर्देश दिया। इस मौके पर कुल नौ महिलाओं ने अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखा, जिस पर उन्होंने आठ मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया। वहीं महिला उत्पीड़न के पंजीकृत मामलों को क्रमवार समीक्षा करते हुए अगली बैठक में सूची उपलब्ध कराने को कहा। इस दौरान उप जिलाधिकारी अमृता सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी उर्मिला देवी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही मैडम!
ज्ञानपुर। लक्ष्मणपट्टी गांव निवासी संजू देवी ने राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता सिंह को पत्रक देकर उत्पीड़न की शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि मकान और जमीन पर कब्जा करने की नीयत से लगे मनबढ़ों ने विगत दिनों उनकी बेटी पायल को घर में अकेली पाकर सड़क तक दौड़ाकर मारा-पीटा और गड्ढे में फेंक दिया। इस मामले में पुलिस से गुहार लगाई गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।